गैंगस्टर 17 साल जेल में रहा, बाहर निकलते ही रचाई शादी; Lalu Prasad Yadav ने दिया चुनावी ऑफर

Bihar Gangster Ashok Mehto Wedding: लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव टिकट के लिए ऐसा ऑफर दिया कि गैंगस्टर ने शादी रचा ली। एक ही रात में शादी हो गई और अब RJD अध्यक्ष अपना वादा पूरा करते हैं या नहीं, इस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। सोशल मीडिया पर इस शादी और ऑफर की खूब चर्चा हो रही है।

Bihar Gangster Ashok Mehto Wedding

मुंगेर की लड़की को ही गैंगस्टर ने अपनी दुल्हन बनाया।

विज्ञापन

अमिताभ कुमार ओझा, बिहार

Bihar Gangster Ashok Mehto Wedding: 17 साल जेल में रहने वाला बिहार के गैंगस्टर ने जेल से बाहर आते ही शादी रचा ली है। करीब 15 साल बिहार में अपराध की दुनिया का आतंक बना रहा गैंगस्टर, जिस पर IPS अधिकारी ने उपन्यास लिखा और उस पर बनी वेब सीरीज ने भी धूम मचाई। 17 साल बाद जब वह जेल से निकला तो फिर सुर्खियों में आ गया।

विज्ञापन

लेकिन 17 साल तक जेल में रहने के बाद जब यह गैंगस्टर बाहर आया है तो फिर सुर्खियों में है। उसके साथ ही सुर्खियों में हैं RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जिन्होंने गैंगस्टर को गजब का ऑफर दिया है। जी हां, यह कुख्यात गैंगस्टर और कोई नहीं अशोक महतो, जिसे ऑफर मिला है कि अगर वह शादी करेगा तो उसकी पत्नी को मुंगेर लोकसभा से ललन सिंह के खिलाफ चुनाव का टिकट देंगे और अशोक महतो ने शादी रचा ली।

ऑफर एक्सेप्ट करके गैंगस्टर ने रचाई शादी

विज्ञापन

IPS अमित लोढ़ा के उपन्यास पर लिखी गई वेब सीरीज खाकी के बाद गैंगस्टर अशोक महतो नई पीढ़ी के बीच सुर्खियों में आया था, लेकिन अब मामला लोकसभा चुनाव का है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा थी कि लालू यादव के द्वारा अशोक महतो को कहा गया था कि शादी करके आओ तो मुंगेर से लोकसभा चुनाव का टिकट दे देंगे। इसी ऑफर को एक्सेप्ट करते हुए अशोक महतो ने मंगलवार की रात को शादी रचा ली। सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा भी हो रही थी कि मुंगेर लोकसभा से ललन सिंह को अशोक महतो टक्कर देंगे।

विज्ञापन

मुंगेर की लड़की ही बनी गैंगस्टर की दुल्हन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक महतो ने पटना के बख्तियारपुर स्थित करौता गांव के माता जगदम्बा स्थान मंदिर में शादी रचाई। मुंगेर के बरियापुर गांव निवासी युवती से अशोक महतो ने शादी की है। वह पहले दिल्ली में रहकर जॉब कर रही थी। इस शादी में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बता दें कि अशोक महतो नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कोननपुर का निवासी है। 50 वर्षीय अशोक महतो कई मामलों में 17 वर्षों तक जेल में रहा। जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर से बिहार की राजनीति में सुर्खियों में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ