Lok Sabha Election 2024 Bihar: बिहार की जमुई लोकसभा सीट के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार की घोषणा हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने अपने जीजा अरुण भारती को यहां से टिकट दिया है। एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट चिराग पासवान की पार्टी को मिली है।
जमुई से फिलहाल खुद चिराग पासवान सांसद हैं। लेकिन इस बार उन्होंने हाजीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गठबंधन के तहत चिराग की पार्टी के खाते में पांच सीट आई हैं। बाकी तीन सीट समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली हैं। इन पर अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि जमुई में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
टिकट मिलने के बाद क्या बोले भारती
प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अरुण भारती ने एक्स पर एक पोस्ट में चिराग को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा कि जमुई के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। चिराग पासवान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पाने में अपनी ओर से पूरा योगदान दूंगा। मुझे भरोसा है कि जमुई की जनता लोकसभा चुनाव में मुझे अपना आशीर्वाद देगी।
ये भी पढ़ें: वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे चुनाव… टिकट कटने के बाद लिया बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें: कौन हैं मोहिबुल्लाह नदवी? आजम खान की सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
ये भी पढ़ें: 10 साल में ही घट गया था नेहरू का जलवा; कैसा था दूसरे आम चुनाव?
ये भी पढ़ें: पंजाब में अकाली दल से नहीं बन पाई बात, भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines