बिहार की जमुई सीट पर NDA का प्रत्याशी घोषित, चिराग पासवान ने जीजा अरुण भारती को दिया टिकट

Lok Sabha Election 2024 Bihar: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के मुखिया चिराग पासवान ने जमुई सीट से अपने जीजा अरुण भारती को टिकट दिया है। इस सीट पर पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को मतदान होना है।

Arun Bharti Candidate Of NDA from Jamui Lok Sabha

जमुई सीट से अरुण भारती एनडीए के प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024 Bihar: बिहार की जमुई लोकसभा सीट के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार की घोषणा हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने अपने जीजा अरुण भारती को यहां से टिकट दिया है। एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट चिराग पासवान की पार्टी को मिली है।

विज्ञापन

जमुई से फिलहाल खुद चिराग पासवान सांसद हैं। लेकिन इस बार उन्होंने हाजीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गठबंधन के तहत चिराग की पार्टी के खाते में पांच सीट आई हैं। बाकी तीन सीट समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली हैं। इन पर अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि जमुई में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन

टिकट मिलने के बाद क्या बोले भारती

प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अरुण भारती ने एक्स पर एक पोस्ट में चिराग को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा कि जमुई के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। चिराग पासवान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पाने में अपनी ओर से पूरा योगदान दूंगा। मुझे भरोसा है कि जमुई की जनता लोकसभा चुनाव में मुझे अपना आशीर्वाद देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ