हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1000 नक्‍सल‍ियों ने बोला हमला, जहानाबाद जेल से उड़ा ले गया 389 कैदी; अब RJD से मांग रहा ट‍िकट

Ajay Kanu Jehanabad Lok Sabha Election 2024 : जहानाबाद जेल ब्रेक केस मामले में दोषी अजय कानू ने अपनी पत्नी को टिकट देने की आरजेडी से मांग की है। इस मामले में उसने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात भी की है। कानू नक्सली कमांडर रह चुका है।

विज्ञापन
जहानाबाद जेल ब्रेक केस का दोषी पत्नी के लिए RJD से मांग रहा टिकट, क्या करेंगे लालू यादव?

Jehanabad Lok Sabha Election 2024 Ajay Kanu: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने के बाद से लोग टिकट का जुगाड़ करने में लगे हुए हैं। इसमें आम नेताओं के साथ बाहुबली और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल हैं। बिहार के जहानाबाद जेल ब्रेक मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व नक्सली कमांडर अजय कानू भी अपनी पत्नी शारदा देवी के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से टिकट पाने की कोशिश कर रहा है। वह अपनी पत्नी को जहानाबाद सीट से चुनाव लड़ाना चाहता है।

अजय कानू ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात

अजय कानू ने बुधवार को कहा कि उसने जहानाबाद सीट से टिकट के लिए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें टिकट का आश्वासन मिला है या नहीं। जहानाबाद में आखिरी बार आरजेडी को 2004 में जीत मिली थी। यहां से जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद सांसद हैं।

‘मुझे उम्मीद है कि पत्नी को टिकट मिलेगा’

कानू ने कहा कि जेडीयू के चंदेश्वर चंद्रवंसी कहार समुदाय से हैं, जबकि मैं कानू समुदाय से हूं। किसी भी दल ने कभी भी जहानाबाद से कानू समुदाय का उम्मीदवार नहीं उतारा। मुझे उम्मीद है कि लालू यादव मेरी पत्नी को टिकट देंगे। जहानाबाद से पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव भी सीट के दावेदार हैं।

विज्ञापन

जहानाबाद जेल ब्रेक कांड कब हुआ था?

जहानाबाद जेल ब्रेक कांड बिहार का सबसे बड़ा जेल ब्रेक कांड माना जाता है। इस पर ‘जहानाबाद ऑफ लव एंड वार’ नाम से वेब सीरीज भी बन चुकी है। यह मामला 13 नवंबर 2005 का है, जब रात 9 बजे करीब एक हजार माओवादियों ने जहानाबाद जेल पर हमला बोल दिया और मगध रेंज के एरिया कमांडर अजय कानू समेत 389 कैदियों को छुड़ा लिया। कानू पर 1990 में हुई एक हत्या का आरोप था, जिसमें वो फरार चल रहा था। इस मामले में 2002 में उसे गिरफ्तार कर जहानाबाद जेल में रखा गया था। इस दौरान रणवीर सेना के कमांडर बीनू शर्मा उर्फ बड़े शर्मा की भी हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Aurangabad Lok Sabha Election: ‘जीना यहां, मरना यहां..’; औरंगाबाद के वो MP, ज‍िन्‍हें हराने के ल‍िए RJD को रचना पड़ेगा नया इत‍िहास

विज्ञापन

2007 में कानू को दोबारा किया गया गिरफ्तार

कानू को 4 फरवरी 2007 को धनबाद से कोलकाता जाते समय गिरफ्तार कर लिया। कानू ने जहानाबाद कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह जमीन विवाद में अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए नक्सली बना था। वह 2020 में जमानत पर जेल से रिहा हुआ। जब उसे 2007 में गिरफ्तार किया गया था तो उस पर 42 मामले चल रहे थे। हालांकि, अदालत ने उसे 36 मामलों बरी कर दिया। जहानाबाद जेल ब्रेक मामले में कानून को दोषी ठहराया गया, लेकिन उसे 4 दिसंबर 2019 को पटना हाईकोर्ट ने जमानत दे दिया।

यह भी पढ़ें: 35 साल ‘गायब’ रही बिहार की ये सीट, जमुई में अरुण भारती-अर्चना रविदास में कौन पड़ेगा भारी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola