लिबास की तरह पार्टी बदलते है बिहार सीएम नीतीश कुमार: चिराग पासवान

LJP supremo Chirag Paswan Target CM Nitish Kumar: चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन से जुड़ने पर नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

image - 2023-10-21T204320.959

LJP supremo Chirag Paswan Target CM Nitish Kumar, औरंगाबाद: लोजपा के सुप्रीमो चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इंडिया गठबंधन को लेकर जमकर निशाना साधा है। बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन से जुड़ने पर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को लिबास की तरह पार्टी बदलते हैं।

विज्ञापन

लिबास की तरह पार्टी बदलते है नीतीश

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लिबास की तरह पार्टी बदलते है वो इंडिया गंठबंधन में रहते हुए एनडीए की तरफ झांक रहे हैं। एनडीए में रहते है तो महागठबंधन की ओर झांकते हैं। ऐसी तो उनकी आदत है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जनादेश को ठुकराते हुए अपनी मनमानी का गठबंधन करते है। जब जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था, तब उन्होने एनडीए के साथ मिलकर सरकार चलाया और जब जनता ने एनडीए को जनादेश दिया तो वो महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार चलाने लगे।

विज्ञापन

2025 के विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी 

चिराग पासवान ने आगे कहा कि इस वजह से 2024 के आने वाले लोकसभा चुनाव तथा 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता उनको सबक सिखाने का काम करेगी। उनकी गलत राजनीति के कारण आज जदयू बिहार में तीसरे नम्बर की पार्टी बनकर रह गई है। आने वाले दिन में जदयू बिहार में शून्य पर क्लीन बोल्ड हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को 13 करोड़ बिहारियो की चिंता नहीं है। आज वह पूरे बिहार को जात-पात में बाटकर अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो वाली नीति पर काम कर रहे है। वह बिहारियो को जात-पात में बांट कर राज करना चाहते है। इसे जनता पूरी तरह से समझ गई है।

विज्ञापन

जातीय सर्वे

चिराग पासवान ने कहा कि जब पूछा गया कि एक तरफ सामाजिक समरसता की बात की जाती है। वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार ने जातीय सर्वे कराया जा रहा है। इसको आप किस नजरिये से देखते है। इस पर सीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु उन्होने अगर जातीय सर्वे सही तरीके से करवाया होता तो वह समाज हित में होता लेकिन यह जातीय सर्वे भी बंद कमरे में करवाया गया है, जो किसी भी बिंदु पर सही नही है। इस जातीय सर्वे से लोगो में नफरत फैलाने का काम किया गया है, जो कही से उचित नही है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में मेरी सरकार बनी तो हम 13 करोड़ बिहारियो की चिंता करेगे। उन्हें मुख्यधारा में लाने की कोशिश करेगे। मेरी सरकार में बिहारियो को शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ