Manipur Violence: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘दोषी’ हैं और यही कारण है कि उन्होंने संसद में मणिपुर पर चर्चा शुरू नहीं की। संसद में मणिपुर पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की विपक्ष की मांग और इसके कारण लोकसभा, राज्यसभा में होने वाले व्यवधान के बारे में सोमवार को लालू यादव से पूछे गए सवाल पर उन्होंने ये जवाब दिया।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – मणिपुर के हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, DGP को किया तलब
प्रधानमंत्री ने अभी तक कोई बयान क्यों नहीं दिया? इस पर टिप्पणी करते हुए लालू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोषी हैं। इसलिए वह इसका सामना करने में असमर्थ हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1686366866212823040
मोदी के विदेश में बसने वाले सवाल पर लालू ने दिया ये जवाब
राजद प्रमुख से प्रधानमंत्री पर उनके पिछले तंज के बारे में भी पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2024 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद मोदी विदेश में बस जाएंगे। इस पर उन्होंने अपना बयान दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस की तरह भागना होगा, जो अपना देश छोड़कर भाग गए थे।
समाचार एजेंसी ANI ने लालू यादव के हवाले से कहा कि उन्हें मार्कोस (फर्डिनेंड मार्कोस) की तरह भागना होगा। उन्होंने बहुत पाप किया है…। बता दें कि इससे पहले रविवार को लालू प्रसाद ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हार को लेकर चिंतित हैं और विदेश में ठिकाना तलाश रहे हैं।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Manipur Viral Video Case: CJI चंद्रचूड़ बोले- यह इकलौती घटना नहीं, तत्काल होना चाहिए न्याय
उन्होंने कहा कि ये मोदी हैं, जो देश छोड़ने की योजना बना रहे हैं… यही कारण है कि वह इतने सारे देशों का दौरा कर रहे हैं। वह ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां वह आराम कर सकें और पिज्जा, मोमोज और चाउमीन का आनंद ले सकें।
पीएम मोदी के भारत छोड़ो तंज पर लालू यादव ने दिया था जवाब
लालू यादव ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे मोदी के ‘भारत छोड़ो’ तंज पर टिप्पणी मांगी गई थी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन ‘INDIA’ पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया था।
संसद में विपक्ष बनाम केंद्र सरकार
विपक्ष 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ही मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर जोर दे रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अमित शाह ने विपक्ष से मणिपुर में हिंसा पर चर्चा में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। हालांकि, विपक्ष पहले संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर कायम है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
21 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
23 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines