वे दोषी हैं, सामना नहीं कर सकते..., मणिपुर मुद्दे पर लालू यादव का पीएम मोदी पर हमला

Lalu Prasad Yadav, PM Modi, Parliament logjam, manipur video, manipur updates, Manipur violence, Manipur clashes, Opposition protest on Manipur

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव।

Manipur Violence: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘दोषी’ हैं और यही कारण है कि उन्होंने संसद में मणिपुर पर चर्चा शुरू नहीं की। संसद में मणिपुर पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की विपक्ष की मांग और इसके कारण लोकसभा, राज्यसभा में होने वाले व्यवधान के बारे में सोमवार को लालू यादव से पूछे गए सवाल पर उन्होंने ये जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अभी तक कोई बयान क्यों नहीं दिया? इस पर टिप्पणी करते हुए लालू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोषी हैं। इसलिए वह इसका सामना करने में असमर्थ हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1686366866212823040

विज्ञापन

मोदी के विदेश में बसने वाले सवाल पर लालू ने दिया ये जवाब

राजद प्रमुख से प्रधानमंत्री पर उनके पिछले तंज के बारे में भी पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2024 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद मोदी विदेश में बस जाएंगे। इस पर उन्होंने अपना बयान दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस की तरह भागना होगा, जो अपना देश छोड़कर भाग गए थे।

समाचार एजेंसी ANI ने लालू यादव के हवाले से कहा कि उन्हें मार्कोस (फर्डिनेंड मार्कोस) की तरह भागना होगा। उन्होंने बहुत पाप किया है…। बता दें कि इससे पहले रविवार को लालू प्रसाद ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हार को लेकर चिंतित हैं और विदेश में ठिकाना तलाश रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये मोदी हैं, जो देश छोड़ने की योजना बना रहे हैं… यही कारण है कि वह इतने सारे देशों का दौरा कर रहे हैं। वह ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां वह आराम कर सकें और पिज्जा, मोमोज और चाउमीन का आनंद ले सकें।

विज्ञापन

पीएम मोदी के भारत छोड़ो तंज पर लालू यादव ने दिया था जवाब

लालू यादव ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे मोदी के ‘भारत छोड़ो’ तंज पर टिप्पणी मांगी गई थी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन ‘INDIA’ पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया था।

संसद में विपक्ष बनाम केंद्र सरकार

विपक्ष 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ही मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर जोर दे रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अमित शाह ने विपक्ष से मणिपुर में हिंसा पर चर्चा में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। हालांकि, विपक्ष पहले संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर कायम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ