Lalu Yadav Met Nitish Kumar: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश फिर से बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं। लालू यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली। इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई।
‘हम अक्सर मिलते रहते हैं’
तेजस्वी यादव ने मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं। मैं डिप्टी सीएम हूं। इसलिए हम अक्सर मिलते रहते हैं। वहीं, राज्य में किसी सियासी उथल-पुथल की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस सवाल की कोई प्रासंगिकता नहीं है और न ही इस पर बार-बार स्पष्टीकरण देने की जरूरत है। मैं यह कहना चाहता हूं कि बिहार में बीजेपी का हार निश्चित है।
‘BJP घबरा गई है’
बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि जब से राज्य में नीतीश और लालू के बीच गठबंधन हुआ है, बीजेपी घबरा गई है। बीजेपी का एक ही काम है झूठ बोलना और अफवाह फैलाना। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप आइएनडीआइए गठबंधन में सीट बंटवारे के फॉमूले के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन क्या एनडीए ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को फाइनल कर लिया है।
यह भी पढ़ें: कभी बालाओं के साथ डांस, कभी अंडरगारमेंट में दिखे JDU MLA गोपाल मंडल; अब PM मोदी को बताया ‘राक्षस‘
तेजस्वी यादव से जब यह पूछा गया कि बिहार में जदयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोंक रही है, तो उन्होंने कहा कि यह जेडीयू और आरजेडी के बीच का आंतरिक मामला है। हम सब एकजुट हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपए बांटने के फैसले पर प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर कसा तंज
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
15 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
16 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
16 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines