Lalu Prasad Yadav Family in Tirupati Balaji Temple: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। तेजस्वी यादव ने इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर की हैं। उसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, राजश्री और साथ में तेजस्वी की बेटी कात्यायनी दिख रही है। अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा कि पूरे परिवार के साथ हम यहां आए हैं और हमने प्रार्थना की है कि सबके जीवन में खुशहाली आए, देश आगे बढ़े और सबकी तरक्की हो। वहीं, इस दौरान तेजस्वी यादव की पुत्री कात्यायनी का मुंडन भी कराया गया। साथ ही तेजस्वी और तेजप्रताप भी मुंडन कराए हुए दिख रहे हैं।
परिवार के साथ श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए
तेजस्वी यादव ने X पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि आज सवेरे आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत स्थित उत्कृष्ट शिल्प कौशल के अद्भुत उदाहरण एवं भक्ति, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में समस्त परिवार के साथ पूजा-अर्चना व दिव्य दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गर्भगृह में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें- Bihar DNA पर विवाद, BJP ने उठाए लालू यादव की तिरुपति यात्रा पर सवाल, बोले- नौटंकीबाज नेता, भगवान के दर जा रहे
बेटी का मुंडन संस्कार कराया
पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि आज शादी की सालगिरह के खास दिन पर बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ। सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करने वाले पौराणिक ऐतिहासिक व आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा ज्ञानार्जन, शुभता, दिव्य हस्तक्षेप, आध्यात्मिक सांत्वना, आत्म-साक्षात्कार, ध्यान और परमात्मा से जुड़ने का माध्यम, व्यक्तिगत व सामुदायिक विकास तथा मनुष्य के जीवन के मूल उद्देश्य की गहराई को समझने की चाह रखने वालों के लिए एक मार्गदर्शन के रूप में भी कार्य करती है।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
6 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
6 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
16 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines