हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

सिर्फ कहने से नहीं होगा, जन्म प्रमाण पत्र पर लिखवाना भी पड़ेगा... 'मोदी का परिवार' पर भड़कीं लालू यादव की बेटी

Rohini Acharya Modi Ka Pariwar: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी नेताओं के द्वारा अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ कहने या सोशल मीडिया पर लिखने से नहीं होगा, बल्कि जन्म प्रमाणपत्र में पिता के नाम की जगह लिखवाना भी पड़ेगा।

विज्ञापन
Rohini Acharya ने Modi Ka Pariwar पर साधा निशाना

Rohini Acharya Modi Ka Pariwar: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर दिए बयान के बाद देश का सियासी पारा हाई हो गया है। बीजेपी ने इसके जवाब में मोदी का परिवार अभियान चलाया है। इसके तहत केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है। इस पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है।

‘पिता के नाम के आगे लिखना भी होगा’

रोहिणी आचार्य ने कहा कि लोग कहते हैं कि लालू यादव कौन हैं। आज उनके एक शब्द ने लोगों को अपना परिवार बदलने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने बीजेपी नेताओं के अपने नाम के मोदी का परिवार लिखने पर कहा कि सिर्फ कहने या सोशल मीडिया पर लिखने से नहीं होगा कि हम हैं फलाने/ अमुक के परिवार, बल्कि जन्म प्रमाणपत्र में पिता के नाम की जगह करवाना / लिखवाना होगा।

‘मोदी ने केश-दाढ़ी क्यों नहीं मुंडवाई’

रोहिणी के मुताबिक, लालू यादव ने कहा कि अपनी मां के देहांत के बाद हिंदू रीति रिवाज का भी पालन नहीं किया। इसलिए मोदी हिंदू नहीं हैं। जनता जानना चाहती है कि आखिर मोदी ने अपनी मां के देहांत पर केश और दाढ़ी क्यों नही मुडंवाई ?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: BJP नेताओं ने बदला X प्रोफाइल, देखें क्या है अमित शाह और JP नड्डा समेत दिग्गजों का नया नाम?

‘सबसे बड़ा धन परिवार होता है’

रोहिणी ने पीएम मोदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा धन परिवार होता है। सबसे अमूल्य धन मां-बाप होते हैं। जो अपने परिवार का नहीं हुआ, वो किसी का सगा न हुआ।

विज्ञापन

‘मेरा देश ही मेरा परिवार है’

बता दें कि पीएम मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने घर छोड़ा है, लेकिन खुद के लिए या मौज-मस्ती करने के लिए नहीं, बल्कि मेरे देश के लिए। उन्होंने कहा कि मेरा देश ही मेरा परिवार है। मेरे देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। जिसका कोई नहीं, वे भी मोदी के हैं और मोदी उनका है।

यह भी पढ़ें:  कांग्रेस के किस सीएम ने पीएम मोदी को बताया बड़ा भाई? हाल ही में हासिल की थी सत्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola