Lalan Singh Resigns : बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया में खबर आ रही है कि ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन इसे लेकर अभी तक पार्टी के किसी नेता का कोई बयान सामने नहीं आया है।
देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस चुनाव में सिर्फ दो गठबंधन इंडिया और एनडीए के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इंडिया गठबंधन के तहत सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा योगदान है, लेकिन अब उनकी ही पार्टी में नेता नाराज चल रहे हैं। इस बीच ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफे की पेशकश करके सबको चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें : Sex Education पर बोलना गलत नहीं…Nitish के समर्थन में क्या बोलीं Dimple Yadav?
कौन बनेगा जेडीयू का अध्यक्ष
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग 29 दिसंबर को होगी। इस मीटिंग में ही ललन सिंह के इस्तीफा पर फैसला लिया जाएगा। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि अगर ललन सिंह का इस्तीफा स्वीकार हो गया तो जेडीयू का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? सीएम नीतीश कुमार अपने पास ही अध्यक्ष पद रखेंगे या किसी बड़े नेता को पार्टी की कमान सौंपेंगे।
बिहार के मंत्री का आया बयान
इसे लेकर नीतीश कुमार के करीबी और मंत्री विजय चौधरी का कहना है कि हमें ललन सिंह के इस्तीफे की पेशकश की कोई जानकारी नहीं है। जब मीडिया ने बार-बार ललन सिंह के इस्तीफे पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हम आपके सवालों का जवाब नहीं दे सकते हैं। आप लोग जो हमसे बोलवाना चाहते हैं वह हम नहीं बोल सकते हैं। ललन सिंह के इस्तीफा की पेशकश के बारे में न तो मुझे कोई जानकारी है और न ही प्रदेश कार्यलय को।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines