---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Sex Education पर बोलना गलत नहीं…Nitish Kumar के समर्थन में क्या बोलीं Dimple Yadav?

Dimple Yadav Supported Nitish Kumar: अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav)ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)का समर्थन किया है, पढ़ें क्या कहा?

---विज्ञापन---

Dimple Yadav Supported Nitish Kumar Sex Education Speech: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav)ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)का समर्थन किया है। उन्होंने नीतीश कुमार की सेक्स एजुकेशन पर दी गई उस स्पीच का समर्थन किया है, जो उन्होंने विधानसभा सेशन में दी थी। डिंपल यादव ने कहा कि बेशक नीतीश कुमार का बोलने का तरीका थोड़ा गलत था, लेकिन सेक्स एजुकेशन पर बोलना गलत नहीं है। झांसी पहुंची मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार की स्पीच पर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही।

---विज्ञापन---

सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात करनी चाहिए

डिंपल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन पर बोल रहे थे, लेकिन उनका कहने का मतलब यह था कि इस विषय पर खुलकर बात होनी चाहिए। शर्म के चलते लोग इस बार बात नहीं करते, बस उनका इस विषय पर बोलने का तरीका अपना था। देश में जिस तरह से आबादी बढ़ती जा रही है, इस विषय पर बात करना, युवाओं को सेक्स एजुकेशन देना और कॉन्ट्रासेप्टिव्स इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना जरूरी है। मैं भी मानती हूं कि सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बोलना चाहिए। गर्भनिरोधक का उपयोग होना चाहिए। इसके बारे में महिलाओं को पता होना चाहिए। पुरुषों को भी खास ख्याल रखना चाहिए, तभी आबादी कंट्रोल होगी।

---विज्ञापन---

तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी भी कर चुकीं समर्थन

बता दें कि डिंपल यादव से पहले बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेक्स एजुकेशन पर स्पीच का समर्थन कर चुकेहैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश का बचाव करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ने अपनी बात यौन शिक्षा के संदर्भ में कही थी। उनका कोई और मतलब नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि गलती से उनके मुंह से वह बात निकल गई। अपने बात करने के लहजे के लिए नीतीश कुमार ने माफी मांग ली है। हंगामा करना और बात का बतंगड़ बनाना विपक्ष का काम है, वे अपना काम करते रहें।

यह भी पढ़ें: Bihar में 75% आरक्षण का बिल पास, पर क्या लागू हो पाएगा? राहें कितनी मुश्किल, कौन-सी दिक्कतें आएंगी?

आखिर क्या कहा था नीतिश कुमार ने?

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा सदन में सेक्स पर गजब भाषण दिया था, जिसके चलते वह विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।विधानसभा सदन के अंदर बोलते हुए कहा, ‘जब लड़की पढ़ लेगी और फिर जब लड़की और लड़का में शादी होगी तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में उसके साथ……. है, उसी में और पैदा हो जाता है, लेकिन अगर लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम है कि वह ……. ठीक है लेकिन लड़की कह देगी कि अंतिम में …. बाहर कर दो, पुरुष… तो है, तो उसी में आप समझ लीजिए। सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि अब जनसंख्या घट रही है, मेरा मतलब सभी लोग ठीक से समझिए…’।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2023 02:10 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola