बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई. सावन के सोमवार पर बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कई श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घायलों में महिलाओं की संख्या भी बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं, हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के परिजनों के लिए राज्य सरकार ने 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर और उसके आस-पास सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. दर्शन के लिए आगे बढ़ने के दौरान भीड़ का दबाव बढ़ा और हालात नियंत्रण से बाहर हो गए. भगदड़ की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति संभालने की कोशिश शुरू की और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखीसराय के अशोकधाम की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
हादसे के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. कई श्रद्धालु अपने परिजनों की तलाश करते नजर आए. प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर भीड़ को व्यवस्थित करने में जुट गईं. अस्पतालों में भी घायल श्रद्धालुओं के इलाज की व्यवस्था की गई है.
बता दें कि अशोक धाम लखीसराय का प्रमुख धार्मिक स्थल है और सावन के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. खास तौर पर सोमवार के दिन मंदिर में भक्तों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है. इसी वजह से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है.
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी; बिहार CM का बड़ा ऐलान
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
भगदड़ की घटना के बाद घायल श्रद्धालुओं को तत्काल लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया है. घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि कुछ की स्थिति गंभीर है. अस्पताल में चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज कर रही है.
हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच जारी
लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. प्रशासन यह जानने की कोशिश कर रहा है कि मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग किस तरह क्षतिग्रस्त हुई और किन परिस्थितियों में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया. फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासनिक टीमें घायलों और मृतकों की पहचान कर रही हैं.
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
15 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
16 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
19 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines