भरत तिवारी के परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी; बिहार CM का बड़ा ऐलान

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. न्यायिक जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है.

Bharat Tiwari encounter, Samrat Chaudhary

भोजपुर जिले के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि न्यायिक जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही परिवार के एक आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि परिवार की स्थिति और जीवन-यापन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. आर्थिक सहायता राशि जल्द ही परिजनों को हस्तांतरित की जाएगी, साथ ही सरकारी नौकरी देने की प्रशासनिक प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू कर दी जाएगी. सरकार के इस निर्णय से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

न्यायिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर फैसला

गौरतलब है कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर के दौरान भरत तिवारी की मृत्यु हो गई थी. इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारी विरोध दर्ज कराया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था. आयोग द्वारा सौंपी गई अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर ही मुख्यमंत्री ने भरत तिवारी को दिवंगत स्वीकार करते हुए यह राहत कदम उठाया है.

विज्ञापन

मुआवजा घोषणा के बाद RJD का बिहार सरकार पर तीखा हमला

पटना: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद बिहार सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और नौकरी देने की घोषणा पर राजनीति गरमा गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस फैसले को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है. RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल किया कि एनकाउंटर का आदेश देने वाले और इसमें शामिल अधिकारियों पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी होगी या नहीं? मुआवजा देकर सरकार ने खुद मान लिया है कि यह हत्या थी, इसलिए सम्राट चौधरी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ