खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की गया से हुई शुरुआत, मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत गया में प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आयोजन 4 से 15 मई तक बिहार के 5 जिलों में होगा। पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय जिलों में 4 से 15 मई 2025 तक किया जाएगा।

Khelo India Youth Games 2025
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रचार अभियान के तहत आज जिला अतिथि गृह से बिहार के मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गया एवं बोधगया के क्षेत्रों में प्रचार के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. और जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम भी उपस्थित थे।

5 जिलों में होगा आयोजन

यह अभियान खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन एवं व्यापक जनजागरण के लिए किया जा रहा है, जिसका आयोजन बिहार के पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय जिलों में 4 से 15 मई 2025 तक किया जाएगा। गया जिले में इस आयोजन के तहत सात प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें लगभग 2200 खिलाड़ी, तकनीकी स्टाफ एवं अन्य कर्मी भाग लेंगे।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और हर स्तर पर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रचार अभियान को खेलों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया और सभी विभागों से समन्वय एवं सहयोग की अपील की।

इस आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ