खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सभीजिला पदाधिकारियों को आदेश, पैक्सों / व्यापार मंडलों में अवशेष धान की दें रिपोर्ट

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में अधिप्राप्त धान के समतुल्य शेष CMR की पूर्ति के लिए भौतिक सत्यापन का निर्देश जारी किया है। 15 जून तक 5.93 लाख मीट्रिक टन CMR की पूर्ति करनी है।

Bihar
विज्ञापन

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अधिप्राप्त धान के समतुल्य सी. एम. आर. (CMR) तैयार कराए जाने हेतु पैक्सों / व्यापार मंडलों एवं मिलों में उपलब्ध अवशेष धान के भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव मो. नय्यर इकबाल ने राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र जारी कर खरीफ विपणन मौसम 2024-25 अंतर्गत अधिप्राप्त धान के समतुल्य सी. एम.आर. (CMR) तैयार कराये जाने हेतु पैक्सों / व्यापार मंडलों एवं मिलों में उपलब्ध अवशेष धान का भौतिक सत्यापन भारतीय खाद्य निगम के नामित पदाधिकारी के साथ जिला के एक अन्य पदाधिकारी को नामित करते हुए संयुक्त रूप से करते हुए जांच प्रतिवेदन तीन कार्य दिवस के अंदर विभाग को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

Advertisment

बताया गया कि खरीफ मौसम 2024-25 में राज्य अंतर्गत अधिप्राप्त धान के समतुल्य सी.एम.आर. (CMR) प्राप्ति के लिए अंतिम तिथि 15.06.2025 निर्धारित है। खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में राज्य अंतर्गत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति हेतु निर्धारित लक्ष्य 45 लाख मे. टन के विरूद्ध 39.23 लाख मे. टन धान की अधिप्राप्ति की गई है, जिसके समतुल्य 26.87 लाख मे. टन सी.एम.आर. (CMR) प्राप्त किया जाना है। अभी तक कुल 20.94 लाख मे. टन CMR प्राप्त कर लिया गया है। तथा अवशेष 05.93 लाख मे. टन सी.एम.आर. प्राप्त किया जाना है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ