पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर में आग लगने की जानकारी सामने आई है. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोचिंग परिसर में लगे फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिन पहले ही फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान संस्थान के फायर सिस्टम में खामियां पाई थीं और उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया था.
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में AC ब्लास्ट के पीछे ‘शॉर्ट सर्किट’ नहीं, कोई और है विलेन? कैमरे पर खुला मौत की मिलावट का बड़ा खेल!
फिलहाल दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास जारी है. किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
फायर सेफ्टी विभाग ने थमाया था नोटिस
मंगलवार को ‘खान सर’ के कोचिंग सेंटर को फायर सेफ्टी विभाग की ओर से एक बार फिर से नोटिस जारी किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, कोचिंग परिसर में सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी नियमों में कमी पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया था.
यह भी पढ़ें : लखनऊ आग के बाद बड़ा एक्शन! खान सर का कोचिंग सेंटर हुआ सील, जानिए- क्यों हुई कार्रवाई?
बता दें, खान सर के कोचिंग संस्थान में पहले भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ आपत्तियां जताई गई थीं और उन्हें कमियों को दूर करने के लिए समय दिया गया था. हाल ही में हुए औचक निरीक्षण के दौरान विभाग ने पाया कि दिए गए निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा था. प्रशासन ने खान सर के कोचिंग सेंटर को दोबारा से नोटिस देते हुए कमियों को दूर करने के लिए 10 दिनों का समय दिया था.
यह भी पढ़ें : खान सर के कोचिंग सेंटर पर फिर मंडराया संकट! फायर सेफ्टी विभाग ने थमाया नोटिस; जानें- क्या निकली खामियां
प्रयागराज वाला कोचिंग सेंटर सील
मंगलवार को ही यूपी के सबसे बड़े एजुकेशनल और कोचिंग हब ‘प्रयागराज’ में प्रशासन ने खान सर के कोचिंग सेंटर को सील कर दिया था. लखनऊ अग्निगांड के बाद फायर सेफ्टी विभाग ने यह कार्रवाई की थी. प्रशासन ने फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई नामी कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया था. यह कार्रवाई प्रयागराज जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने की थी.
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
9 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
16 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines