Live Updates
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: अरुण शंकर प्रसाद को 12175 वोट
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: खजौली विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार अरुण शंकर प्रसाद को फिलहाल 12175 वोट मिले, जिनमें 3331 वोटों की अतिरिक्त बढ़त ने उनकी स्थिति और मजबूत कर दी.
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: अरुण शंकर प्रसाद ने बनाई मजबूत पकड़
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: अरुण शंकर प्रसाद की स्थानीय लोकप्रियता और संगठन की मजबूत पकड़ ने उनके वोट बैंक में उल्लेखनीय उछाल दिया है.
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: खजौली विधानसभा सीट अरुण शंकर प्रसाद कर रहे हैं लीड
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: खजौली विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार अरुण शंकर प्रसाद को अब तक 12175 वोट मिले हैं, जिनमें 3331 वोटों की अतिरिक्त बढ़त ने उनकी स्थिति और मजबूत कर दिया है.
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: खजौली सीट पर अरुण शंकर प्रसाद आगे
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: खजौली सीट पर बीजेपी के अरुण शंकर प्रसाद आगे.
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: खजौली से राजद को मिल रही बढ़त
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की खजौली सीट पर RJD के बृज किशोर यादव आगे.
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: खजौली सीट पर काउंटिंग शुरू
Khajauli Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार में खजौली सीट पर गिनती शुरू हो चुकी है
Khajauli Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 243 सीटों के नतीजों की घोषणा हो चुकी है. खजौली सीट से बीजेपी विधायक अरुण शंकर को दूसरी बार जीत मिली है. उन्हें 1,01,151 वोट मिले, जबकि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 13,126 वोटों के अंतर से पछाड़ दिया. यह जीत बीजेपी के लिए बड़ी राहत और स्थानीय स्तर पर अरुण शंकर प्रसाद की मजबूत पकड़ को दर्शाती है. उनकी जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इलाके में विकास को लेकर नई उम्मीदें बढ़ी हैं.
यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान
खजौली सीट से उम्मीदवार
बता दें कि खजौली विधानसभा सीट से NDA की ओर से बीजेपी के अरुण शंकर प्रसाद को ही दोबारा टिकट दिया गया है. उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल की थी. वहीं, जेडीयू ने इस सीट से किसी को खड़ा नहीं किया है. महागठबंधन दल से राजद ने बृज किशोर यादव को यहां से टिकट दिया है. हालांकि, शुरुआती समय में कांग्रेस ने यहां से छह बार जीत हासिल की हुई है. इसके बाद प्रजा समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर फतेह हासिल की. बीजेपी ने यहां से पहली जीत 2005 में पाई थी. इसके बाद 2010 में भी भाजपा को जीत मिली थी.
2020 में किसे कितने वोट मिले?
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| अरुण शंकर प्रसाद | बीजेपी | 83,161 (जीत) |
| सीताराम यादव | राजद | 60,472 (हार) |
2015 में किसे कितने वोट मिले?
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| सीताराम यादव | राजद | 71,534 (जीत) |
| अरुण शंकर प्रसाद | बीजेपी | 60,831 (हार) |
साल 2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े
खजौली सीट पर 17 विधानसभा चुनावों में मिश्रित नतीजे आए हैं. कांग्रेस को यहां सबसे अधिक जीत मिली थी. वहीं, बीते दो विधानसभा चुनावों के परिणामों की बात करें तो यहां 2015 में RJD के सीताराम यादव की जीत हुई थी. उन्हें 71,534 वोट मिले थे. उस साल भी उनके सामने दावेदार बीजेपी के अरुण शंकर प्रसाद थे, जिन्हें 60,831 मिले थे.
2020 में एक बार फिर यह सीट BJP की झोली में आ गिरी थी. इस वक्त यहां कि विधायकी भाजपा के अरुण कुमार प्रसाद के पास है. 2020 में उन्हें 83,161 वोट मिले थे. सीताराम यादव को इस साल 60,472 वोट मिले थे. हालांकि, दोनों बार यहां तीसरे नंबर पर बृज किशोर यादव रहे हैं जिन्हें इस बार राजद ने टिकट दिया है.
खजौली सीट के जातीय समीकरण
खजौली सीट पर जातीय समीकरण मुख्य रूप से यादव, मुस्लिम, अनुसूचित जाति (SC), ब्राह्मण, भूमिहार और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC/EBC) पर आधारित है. 2020 के विधानसभा चुनाव में खजौली में 3,05,735 पंजीकृत वोटर्स थे. इनमें 44,025 मुस्लिम और 41,702 अनुसूचित जाति मतदाता शामिल थे. यहां सबसे बड़ा जातीय वर्ग यादव मतदाता का है, जिनकी संख्या 50,140 थी. इस क्षेत्र की केवल 4.95% आबादी शहरी है और बाकि ग्रामीण है. 2024 के लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,14,426 हो गई थी.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
14 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
15 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines