बिहार के कटिहार जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां चीख-पुकार मच गई। बारात निकलने से ठीक पहले हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
डीजे वाहन ने छीन लीं दो जिंदगियां
जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना क्षेत्र के महीनाथपुर पंचायत के बलधीम्मा गांव में एक डीजे वाहन के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि खुशी से गूंजते घर में अब सिर्फ मातम की आवाज सुनाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि शादी स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बहालिया स्थान के पास डीजे वाहन के साथ परिवार और ग्रामीण पूजा करने के लिए गए थे। इसी दौरान डीजे वाहन अचानक पीछे की ओर चल पड़ा और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वाहन के पास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए।
दो की मौके पर मौत, बच्चे घायल
इस हादसे में जगन ऋषि और अर्जुन ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो से तीन बच्चे घायल हो गए हैं। मृतकों की पत्नी यसोदा देवी और सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। दुखद बात यह है कि आज ही जिस युवक की बारात निकलने वाली थी, हादसे में उसी के जीजा की जान चली गई।
यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर भर दी प्रेमिका की मांग, लड़की की मां रह गई सन्न! घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
चालक फरार, गांव में मातम
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को मुआवजा देने और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
यह भी पढ़ें : बरसाना के राधारानी मंदिर में महिला भक्तों और गार्ड्स के बीच हुई भिड़ंत, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
8 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
12 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
19 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines