जिस घर से निकलनी थी बरात, वहां पसर गया मातम; रो-रो कर बुरा हाल

कटिहार में शादी से पहले डीजे वाहन पलटने से दो लोगों की मौत और कई बच्चे घायल हो गए। हादसा पूजा स्थल पर हुआ, बारात निकलने से ठीक पहले घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Bihar Katihar
विज्ञापन

बिहार के कटिहार जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां चीख-पुकार मच गई। बारात निकलने से ठीक पहले हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

डीजे वाहन ने छीन लीं दो जिंदगियां

जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना क्षेत्र के महीनाथपुर पंचायत के बलधीम्मा गांव में एक डीजे वाहन के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि खुशी से गूंजते घर में अब सिर्फ मातम की आवाज सुनाई दे रही है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शादी स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बहालिया स्थान के पास डीजे वाहन के साथ परिवार और ग्रामीण पूजा करने के लिए गए थे। इसी दौरान डीजे वाहन अचानक पीछे की ओर चल पड़ा और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वाहन के पास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए।

दो की मौके पर मौत, बच्चे घायल

इस हादसे में जगन ऋषि और अर्जुन ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो से तीन बच्चे घायल हो गए हैं। मृतकों की पत्नी यसोदा देवी और सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। दुखद बात यह है कि आज ही जिस युवक की बारात निकलने वाली थी, हादसे में उसी के जीजा की जान चली गई।

विज्ञापन

चालक फरार, गांव में मातम

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को मुआवजा देने और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ