हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर मुंडवाया… कालिख पोती, जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया, कटिहार में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल

Katihar Viral Video: बिहार के कटिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा दी गई। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से गांव वाले उनको गली-गली घुमा रहे हैं। पढ़िए सौरव कुमार की रिपोर्ट…

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Katihar Viral Video: कटिहार जिले से मानवता को संसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई। फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के भोकु आदिवासी टोला में ग्रामीणों ने तालिबानी तरीके से एक प्रेमी युगल को सजा दी। आरोप है कि गांव की सुनीता देवी और शकील आलम के बीच अवैध संबंध थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण उग्र हो गए और दोनों को पड़कर गांव के बीचो-बीच लाया गया, फिर पुरुष का सर मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं, चेहरे पर कालिख भी पोती गई, जिसके बाद उनका पूरे गांव में जुलूस निकाला गया।

इंसानियत का निकलता रहा जुलूस

इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया। वह लोग हंसते हुए वीडियो बनाते रहे। घटना की सूचना मिलते ही फलका पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह प्रेमी युगल को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। फिलहाल दोनों को सुरक्षा में रखा गया है। शकील की पत्नी सितारा परवीन का कहना है कि उन्होंने अपने पति की हरकतों की शिकायत पंचायत में की थी, लेकिन किसी ने सुनी नहीं। अब यह सब उनके परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई।

ये भी पढ़ें: Video : चोरी के शक में प्रधान ने मजदूरों को दी तालिबानी सजा, बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन

पूरी तरह गैर कानूनी और शर्मनाक- SP

वहीं, पूरी घटना को लेकर कटिहार SP शिखर चौधरी ने कहा कि ‘यह पूरी तरह गैर कानूनी और शर्मनाक है। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। FIR दर्ज कर ली गई है और जल्द गिरफ्तार की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसको देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के कानपुर से इस तरह का मामला सामने आया था, जहां पर प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा दी गई थी।

ये भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो गांव वालों ने प्रेमी का करा दिया मुंडन, दो दोस्तों समेत पहुंचा थाने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola