Katihar Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी बिसात बिछ चुकी है। देशभर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है। इससे पहले कांग्रेस ने बिहार के सीमांचल की हॉट सीट कटियार से एक बार फिर दिग्गज नेता तारिक अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि तारिक कांग्रेस में रहे या एनसीपी पार्टी में वे लगातार इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ते आए हैं।
तारिक अनवर का रहा है दबदबा
2019 में तारिक इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे जबकि 2009, 2014 उन्होंने एनसीपी की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में कटियार से जेडीयू से दुलाल चंद्र गोस्वामी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2014 में यहां से तारिक अनवर जीते थे। बता दें इससे पहले भी तारिक अनवर ने साल 1980 और 1984 में भी कटियार लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे थे।
लोकसभा के अंर्तगत 6 विधानसभा सीट
इस लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 6 विधानसभा सीट आती हैं। जिसमें से दो सीट भाजपा के पास है, दो सीट कांग्रेस और एक-एक सीट पर जेडीयू और भाकपा पार्टी के विधायक हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने तारिक अनवर को 57203 वोटों से हराया था। दुलाल चंद्र को 559423 और तारिक अनवर को 502220 वोट मिले थे।
सीट का समीकरण
जानकारी के अनुसार इस सीट पर सबसे ज्यादा 41 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं, जो यहां निर्णायक वोट बैंक है। इसी सीट पर कुल 18 फीसदी पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के वोट हैं। इसके अलावा यहां 11 फीसदी यादव वोट हैं। कांग्रेस के तारिक अनवर के अलावा इस सीट पर जेडीयू से भी फिर से दुलाल चंद्र गोस्वामी पर भरोसा जताया है, वह यहां से पार्टी के जीते हुए सांसद हैं। बता दें बिहार में जेडीयू एनडीए के साथ चुनाव मैदान में है। वहीं, कांग्रेस और राजद इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रह रही हैं।
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में सपा ने उतारा दमदार उम्मीदवार, BJP ने भी ‘खेला’ बड़ा दांव ्र
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
6 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
10 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
13 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
14 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
14 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
14 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines