---विज्ञापन---

बिहार angle-right

नीतीश के लिए BJP के रास्ते बंद! मंत्री बोले- जो हमसे दूर है वह दूर ही रहेगा नजदीक आने का सवाल नहीं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कर्पूरी ठाकुर का कभी सम्मान नहीं किया। इस काम में सीएम नीतीश कुमार ने भी उनका साथ दिया।

---विज्ञापन---

Karpoori Thakur: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। घोषाण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पुरस्कार पर पीएम मोदी का धन्यवाद किया। जिससे उनके बीजेपी में फिर जुड़ने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। इन अटकलों पर अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने विराम लगाया है। मीडिया को दिए बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कर्पूरी ठाकुर का कभी सम्मान नहीं किया। इस काम में नीतीश कुमार ने भी उनका साथ दिया। उनका कहना था कि अब वह दोनों कर्पूरी ठाकुर को अपना आदर्श बता रहें हैं, यह सब दिखावा है।

---विज्ञापन---

पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती

इससे पहले बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर बिहार में सभा का आयोजन किया गया। सीएम नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस बारे में उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर फोटो सांझा कर जानकारी दी। दरअसल, इससे पहले 23 जनवरी को जब कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा हुई तो सीएम नीतीश कुमार ने X पर एक पोस्ट किया।

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार ने पोस्ट एडिट कर कहा पीएम मोदी को थैंक यू

नीतीश कुमार ने अपने इस पोस्ट में इस फैसले को केंद्र सरकार का अच्छा फैसला बताया था। लेकिन इसके कुछ देर बाद नीतीश ने अपनी इस पोस्ट को एडिट कर भारत रत्न के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। बस तभी से बिहार की राजनीतिक गलियारों में बीजेपी के इस कदम से बिहार के अतिपिछड़ा वर्ग को साधने और नीतीश के बीजेपी के साथ फिर विलय होने की चर्चा होने लगे। लोग इस पर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अब इसी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बयान जारी किया है।

ये भी पढ़ें: KarpooriThakur को ‘भारत रत्न’ मिलते ही X पर ट्रेंड हुआ BiharThanksModiji, क्या है इसका पॉलिटिकल मीनिंग?

First published on: Jan 24, 2024 01:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola