---विज्ञापन---

KarpooriThakur को ‘भारत रत्न’ मिलते ही X पर ट्रेंड हुआ BiharThanksModiji, क्या है इसका पॉलिटिकल मीनिंग?

Bihar Thanks Modiji Trending on X: सोशल मीडिया पर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  समेत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर पर किए गए पोस्ट रिट्वीट कर रहे हैं। 

---विज्ञापन---

Bihar Thanks Modiji Trending on X: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलेगा। मोदी सरकार ने जैसे ही इसकी घोषणा की, बिहार वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर #BiharThanksModiji ट्रेंड करने लगा, जिस पर अब तक कई हजार पोस्ट हो चुकी हैं, लेकिन यह क्यों ट्रेंड कर रहा है और इसके ट्रेंड करने के पीछे क्या राजनीतिक मायने हैं, आइए जानते हैं…

बिहार में सियासी हलचल तेज,अतिपिछड़ा वर्ग की आबादी 36% 

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया। कर्पूरी ठाकुर बिहार में पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो ऐसे में बीजेपी सरकार का लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह कदम उन्हें बिहार में फायदा पहुंचा सकता है। जानकारी के अनुसार बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग की आबादी 36% जिसका फायदा आने वाले चुनाव में बीजेपी को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

पीएम मोदी की सराहना, यह हो रहा ट्रेंड

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा होने के बाद सोशल मीडिया उनकी पुरानी फोटो, नाम और उनके बारे में रोचक फैक्ट्स शेयर किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर #BiharThanksModiji ट्रेंड कर रहा है। लोग इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कर रहे हैं। लगातार लोग इससे संबंधित पोस्ट कर रहे हैं।

लोग मोदी सरकार का बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने पर धन्यवाद दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म समाज के पिछड़े वर्ग में हुआ था। उन्होंने देश में सामाजिक भेदभाव और समानता के लिए काम किया। वह दो बार मुख्यमंत्री रहे थे।

सोशल मीडिया पर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर पर किए गए पोस्ट रिट्वीट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

लोग पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की फोटो शेयर कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कामों को याद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100 वें जन्मदिन पर उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा पर बधाई दे रहे हैं।

24 जनवरी वर्ष 1924 में बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था। उनका देहांत 17 फरवरी वर्ष  1988 में हुआ था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर 26 महीने तक जेल में रहे थे। जानकारी के अनुसार वह कुल 20 बार जेल गए थे।अपनी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है। वह साल 1952 में पहली कार विधानसभा चुनाव जीते थे। वह पहली बार साल 1970 में मुख्यमंत्री बनें थे।

ये भी पढ़ें: Bharat Ratna Karpoori Thakur: कर्पूरी ठाकुर ने मैट्रिक में अंग्रेजी की अनिवार्यता को क्यों किया खत्म? वजह जानकर आप भी करेंगे गर्व!

---विज्ञापन---

ये भी देखें: वो 8 राजनीतिक शख्सियतें जिन्हें मिल चुका है Bharat Ratna

First published on: Jan 24, 2024 10:14 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola