Kaliyugi Mother Murderer Her Own Children: बिहार के सीतामढ़ी से मां की ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलियुगी मां अपने ही जिगर के टुकड़ों की हत्यारिन बन गई। बिहार की इस मां ने उस कहावत को भी झूठा साबित कर दिया जिसमें कहा गया है कि ‘पूत भले ही कपूत हो जाए लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती’। ये वारदात जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के बेहटा पंचायत स्थित बलसा गांव की है। यहां एक मां ने गुस्से में आकर अपने 3 बच्चों पर गड़ासे से जानलेवा हमला किया। इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर स्थिति में है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पारिवारिक कलह या प्रेम प्रसंग
अपने बच्चों के खून की प्यासी इस महिला का पहचान काशी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जब महिला ने बच्चों पर जानलेवा हमला किया तो उस वक्त घर में बच्चों और उसके अलावा दूसरा कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि महिला के इस खौफनाक कदम के पीछे पारिवारिक कलह का हाथ था। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि महिला किसी और से प्यार करती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। इसलिए उसने अपने तीनों बच्चों को बच्चों की हत्या कर दी।
एक-एक बच्चों पर किया हमला
बताया जा रह है कि काशी देवी ने सबसे पहले अपने 2 साल के बेटे ऋषि को गड़ासे से काटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद महिला ने 6 महीने के दूधपीते बेटे अंकित पर गड़ासे से हमला किया। वहीं, 5 साल की बेटी सलोनी मां का ये विकराल देख चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगी। काशी ने उसे भी दोड़ाकर पकड़ लिया और उस पर भी हमला किया। बच्चों के रोने की आजाव सुन गांव के कुछ लोग घर पर गए। यहां उन्होंने जो देखा उसे देखकर वो हैरान रह गए। गांव वालों ने सबसे पहले महिला का पकड़ा। इसके बाद तीनों बच्चों को अस्पताल ले गए। फिर पुलिस और परिवार वालों को इसकी सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टर ने 2 साल के ऋषि को मृत घोषित कर बाकी के दोनों बच्चा का इलाज करने लगे। जिसके दोनों बच्चों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल का लंबी बीमारी के बाद निधन, मेदांता में ली आखिरी सांसे
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि एक महिला पर अपने 3 बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा है। महिला के हमले में एक दो साल के बच्चे की मौत हो गई है, वहीं 2 बच्चे गंभीर स्थिति में हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines