Live Updates
14:42 (IST) 14 Nov 2025
Jokihat Election Result 2025 LIVE: जोकीहाट सीट पर 13392 वोटों से आगे AIMIM के मुर्शिद आलम

जोकीहाट सीट पर JD(U) के मंज़र आलम और AIMIM के मुर्शिद आलम के बीच मुकाबला है. JD(U) के मंज़र आलम आगे चल रहे थे.लेकिन अब इस सीट पर AIMIM के मुर्शिद ने बढ़त बना ली. वह 13392 वोटों से आगे चल रहे हैं.

12:40 (IST) 14 Nov 2025
Jokihat Election Result 2025 LIVE: जोकीहाट सीट पर JD(U) के मंज़र आलम हुए पीछे

जोकीहाट सीट पर JD(U) के मंज़र आलम और AIMIM के मुर्शिद आलम के बीच मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में शुरुआती रुझानों में जहां JD(U) के मंज़र आलम आगे चल रहे थे. वहीं अब इस सीट पर AIMIM के मुर्शिद ने बढ़त बना ली.

09:55 (IST) 14 Nov 2025
8 (IST) 14 Nov 2025 Jokihat Election Result 2025 LIVE: जोकीहाट सीट पर JD(U) के मंज़र आलम आगे AIMIM के मुर्शिद आलम पीछे

बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर JD(U) के मंज़र आलम और AIMIM के मुर्शिद आलम के बीच मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में शुरुआती रुझानों में JD(U) के मंज़र आलम आगे चल रहे हैं. इस सीट पर 26 राउंड में वोटों की गिनती की जानी है.

08:38 (IST) 14 Nov 2025
Jokihat Election Result 2025 LIVE: जोकीहाट सीट पर वोटों की गिनती शुरू

बिहार के जोकीहाट विधानसभा सीट (Bihar Chunav Natije 2025) पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार मंज़र आलम और राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार शाहनवाज के बीच मुकाबला है.

07:55 (IST) 14 Nov 2025
Jokihat Election Result 2025 LIVE: RJD के शाहनवाज और JD(U) के मंज़र आलम के बीच मुकाबला

राष्ट्रीय जनता दल ने जोकीहाट विधानसभा सीट से शाहनवाज पर भरोसा जताया है. वह इस सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. जनता दल (यूनाइटेड) ने मंज़र आलम को टिकट दिया है, जो पार्टी का युवा चेहरा हैं.

07:53 (IST) 14 Nov 2025
Jokihat Election Result 2025 LIVE: जोकीहाट विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े

जोकीहाट विधानसभा सीट से यहां पर एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच मुकाबला था। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के टिकट पर शाहनवाज जीते थे. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार यानी अपने भाई सरफराज आलम को 7,383 वोटों से हराया था.

Jokihat Election Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव 2025 के लिए 14 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा. राज्य की 243 सीटों पर फैसला आ चुका है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई. बिहार की अहम सीटों में से जोकीहाट सीट थी. इस सीट पर JD(U) के मंज़र आलम और AIMIM के मुर्शिद आलम के बीच मुकाबला देखने के लिए मिला. ऐसे में अब इस पर फैसला आ चुका है. AIMIM को इस सीट पर दूसरी बार जीत मिली है. मुर्शिद आलम ने JD(U) के मंज़र आलम को हराया है. दोनों के बीच 28803 वोटों का अंतर रहा. इस सीट पर मुर्शिद आलम को 83737 वोट तो जदयू के मंजर को 54934 वोट मिले.

प्रत्याशीपार्टीवोट
मुर्शिद आलमAIMIM83737 वोट
मंज़र आलमJD(U)54934 वोट

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

---विज्ञापन---

जोकीहाट विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े

बता दें कि जोकीहाट विधानसभा सीट से यहां पर एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच मुकाबला था। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के टिकट पर शाहनवाज जीते थे. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार यानी अपने भाई सरफराज आलम को 7,383 वोटों से हराया था. इस चुनावी लड़ाई में एक उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने भी उतारा था। BJP ने जोकीहाट में रंजीत यादव को उम्मीदवार बनाया, लेकिन उन्हें 48,933 वोट ही मिल पाए।

---विज्ञापन---

यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025

---विज्ञापन---

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकिसे मिले वोट
शाहनवाजAIMIM59596
सरफराज आलमराष्ट्रीय जनता दल52213

जोकीहाट विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े

साल 2015 के चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार सरफराज आलम जीते थे. उन्हें 92890 मत मिले थे और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार रंजीत यादव को 53980 मतों के अंतर से हराया था. उन्हें 38910 मत ही मिले थे. इस सीट पर 4 बार जीत के लिए JDU का नाम शामिल है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, निर्दलीय और राजद उम्मीदवारों ने 2-2 बार जीत दर्ज की है। जनता दल, समाजवादी पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और AIMIM को एक-एक बार जीत मिल चुकी है।

---विज्ञापन---

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकिसे मिले वोट
सरफराज आलमजनता दल (यूनाइटेड)92890
रंजीत यादवनिर्दलीय538910

---विज्ञापन---