Veena Manvi
विज्ञापन

JJD उम्मीदवार वीणा मानवी हुईं गिरफ्तार, क्यों बांकीपुर से नामांकन भरते ही पुलिस ने पहना दी हथकड़ी?

वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद तेप प्रताप यादव का भी बयान सामने आया है. उन्होंने इस गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई है और दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए झूठे मामले में वीणा मानवी को फंसाया गया है.

तेज प्रताप यादव की करीबी और बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब पुलिस ने उन्हें नामांकन दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया. वीणा मानवी के खिलाफ सोमवार के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की. वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद तेप प्रताप यादव का भी बयान सामने आया है. उन्होंने इस गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई है और दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए झूठे मामले में वीणा मानवी को फंसाया गया है.

क्यों गिरफ्तार हुईं वीणा मानवी?


प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई पटना समाहरणालय परिसर में की गई, जहां पुलिस को हंगामे की आशंका थी. वीणा मानवी के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद पुलिस ने बांकीपुर से उनका नामांकन दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया. बांकीपुर के नामांकन ऑफिस के बाहर पुलिस की टीम पहुंचने के बाद वीणा काफी देर तक वहां से निकलने का प्रयास करती नजर आई, लेकिन काफी देर मशक्कत के बाद पुलिस ने वीणा को गिरफ्तार कर ही लिया.

विज्ञापन

‘मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा…’


वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद जेजेडी के मुखिया तेज प्रताप यादव ने दिल्ली से बिहार सरकार को चेतावनी दे डाली. तेज प्रताप ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘हम दिल्ली में हैं, जल्द ही बिहार लौटेंगे. बिहार आने के बाद सरकार के घेराव का काम किया जाएगा. बांकीपुर की जनता सब देख रही है कि किस तरह एक महिला के साथ अन्याय किया जा रहा है. महिला के साथ जब अन्याय होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है.’ तेज प्रताप ने आगे कहा, ‘अब बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा, वीणा मानवी को जानबूझकर फंसाया गया है. ये बड़ी साजिश है और किसकी साजिश है यह भी हम अच्छी तरह से जानते हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ