बिहार चुनाव से पहले मांझी ने बीजेपी को दिया झटका, इस मुद्दे पर गृहमंत्री शाह से जताई नाराजगी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर 20 सूत्रीय कार्यक्रम को अनदेखा करने को लेकर नाराजगी जताई है। इस पर शाह ने उनको उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Jitan Ram Manjhi Bihar elections 2025

Jitan Ram Manjhi and Home Minister Amit Shah

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। सभी सियासी दल रणनीति बनाने में जुटे हैं। एनडीए में भी सीट बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गइ है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। मीटिंग के दौरान मांझी ने गृहमंत्री से 20 सूत्री कार्यक्रम को अनदेखा करने को लेकर नाराजगी जाहिर की। जिस पर गृहमंत्री ने उनको उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी सरकार

गृहमंत्री शाह से बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि एनडीए के नेता जून के अंत या जुलाई में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा करेंगे। हमारी ओर से अभी कोई मांग सीटों को लेकर नहीं की गई है। हालांकि हमें उम्मीद है कि एनडीए के सभी सहयोगियों को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। वहीं नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर हम पार्टी के प्रमुख ने कहा कि इसमें कोई भ्रम नहीं है। एनडीए आगामी चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार एनडीए बिहार में 225 सीटें जीतेगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगा।

मांझी ने शाह से जताई नाराजगी

जीतनराम मांझी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम में हमारी अनदेखी की गई। हमने इस पर अपनी नाराजगी भी जताई। एनडीए का साझा प्रोग्राम बनाते समय इस मुद्दे पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। बिहार के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी इस चूक को स्वीकार किया। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सुझाए गए नामों को जोड़कर इसमें सुधार किया जाएगा।

कितनी सीटों की डिमांड करेंगे मांझी?

बता दें कि बिहार में जीतनराम मांझी गया से सांसद हैं। इसके अलावा वे केंद्र की मोदी सरकार में सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के कैबिनेट मंत्री हैं। मांझी कई बार चुनाव में अधिक से अधिक सीटें देने की मांग दोहरा चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वे कितनी सीटों की डिमांड बीजेपी आलाकमान से करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ