Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में तौलिया छोड़ दिया। दरअसल, जहानाबाद के परस बिगहा थाना क्षेत्र के गौरापुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी का 25 जुलाई को सदर अस्पताल में बड़ा ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। कुछ दिन बीतने के बाद जब महिला के पेट का दर्द कम नहीं हुआ तब परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दिखाया।निजी अस्पताल के डॉक्टर ने महिला का अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराने की सलाह दी।
अल्ट्रासाउंड हुआ तो खुली पोल
अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन कराया गया, तब जाकर लोगों को पता चला कि पेट के अंदर कुछ बाहरी सामग्री रह गयी है, जिसकी वजह से महिला को परेशानी हो रही है। जहानाबाद के डॉक्टर राकेश कुमार ने महिला का जब दोबारा सर्जरी किया तो उसके पेट से एक बड़ा सा कपड़ा निकला। इसे देखकर परिजन भड़क गए। आपको बता दे फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है।
सदर अस्पताल के सामने परिजनों ने किया हंगामा
पेट से निकलें कपड़े को लेकर मरीज के परिजनों द्वारा सदर अस्पताल के गेट के पास पटना-गया NH 83 को जामकर हंगामा किया गया। सड़क जाम की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा समझू कर सड़क खाली कराया। यह मामला जहानाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines