CM Nitish Kumar Varanasi Rally Cancelled: यूपी के काशी में 24 दिसंबर को जेडीयू की ओर से एक रैली का आयोजन किया जाना था। रैली को बिहार के सीएम नीतीश कुमारी संबोधित करने वाले थे। इस रैली के जरिये नीतीश कुमार यूपी में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले थे। लेकिन जेडीयू की रैली खटाई में पड़ती नजर आ रही है। क्योंकि काॅलेज प्रशासन ने रैली की करने की परमिशन नहीं दी है।
रैली रद्द होने से बिफरे जेडीयू नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के दबाव में आकर काॅलेज प्रबंधन रैली रद्द की है। वहीं काॅलेज प्रशासन ने कहा कि रैली को लेकर ना तो अभी तक जेडीयू और ना ही उनके मंत्री अनुमति मांगी है। काॅलेज ने स्पष्ट किया है कि न तो जिला प्रशासन की ओर से अनुमति मांगी गई और ना ही जेडीयू पार्टी की ओर से ऐसा कोई आवेदन आया है। ऐसे में ये खबर बिल्कुल झूठी और निराधार है।
यह भी पढ़ेंः कौन है भाजपा MLA Ramdular Gond, जिसे नाबालिग से Rape करने पर 25 साल की सजा
बेवजह तूल दिया जा रहा यह मामला
वहीं काॅलेज प्रबंधक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे पास जेडीयू के कुछ कार्यकर्ता आए थे। हमनें उन्हें यह मैदान दिखाया था। वहीं कुछ दिक्कतों के बारे में भी बताया था। हमारी ओर से कोई मनाही नहीं है। वहीं शर्मा ने आगे कहा कि रैली को मना करने का सवाल ही नहीं पैदा होता क्योंकि यहां पहले भी कई पार्टियों की ओर से रैली कर चुकी है। ऐसे में बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है।
कांग्रेस से खफा है नीतीश कुमार
बता दें कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडिया के बड़े घटक दलों में से एक हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि अब उनका मूड बदल गया है वे गठबंधन में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। पिछले दिनों 5 राज्यों के चुनावी नतीजे जारी होने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली में एक बैठक बुलाई थी जिसमें वे शामिल नहीं हुए थे। इससे पहले उन्होंने पटना में कम्यूनिस्ट पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस को गठबंधन की चिंता नहीं हैं। वे केवल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उनके कारण गठबंधन के दूसरे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इंडिया गठबंधन की आखिरी बैठक मुंबई में हुई थी।
संबंधित खबरें
बिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
20 mins agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
28 mins agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
42 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
7 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
10 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines