भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वो अपनी दबंग छवि के कारण चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने कटाक्ष भरे बयानों की वजह से खबरों में बने रहते हैं। अब होली से ठीक पहले ही विधायक फिर से खबरों में छा गए हैं। उन्होंने एक अश्लील गाने पर महिला गायिका छैला बिहारी के साथ ठुमके लगाए। भद्दी टिप्पणी वाले गाने को गाकर वो सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
होली मिलन समारोह में किया डांस
होली की धूम मचनी शुरू हो गई है और सियासी गलियारों में भी रंगों की बौछार दिखाई दे रही है। बिहार में एनडीए के होली मिलन समारोह के दूसरे दिन का कार्यक्रम नवगछिया हाई स्कूल में रखा गया। इस इवेंट में मशहूर गायक छैला बिहारी आए जिन्होंने अपने गानों से माहौल बना दिया। इस दौरान आयोजन में पहुंचे जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने आपको थिरकने से नहीं रोक पाए और माइक ले पहुंच गए मंच पर और डांस कर सभी को हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ में ढेर, भागने की कोशिश कर रहा था अपराधी
अश्लील गाने का वीडियो हुआ वायरल
विधायक गोपाल मंडल होली के रंगों में सराबोर हो हाथों में माइक ले मंच पर पहुंच गए। उन्होंने ‘पानी में बुनका बुनकै छै, भौजी…’ गाने पर ऐसा डांस किया कि वहां मौजूद लोग अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पाए। आयोजन में मौजूद लोग ही नहीं सिंगर छैला बिहारी और मंच पर उपस्थित महिला कलाकार तो हैरान और परेशान से हो गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
विधायक बोले सीएम नहीं लेंगे कोई एक्शन
विधायक ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने आयोजन को संबोधित करते हुए लिखा कि मैं डांस करता हूं को उसे वायरल कर दिया जाता है। वो इसलिए होता है ताकि मुख्यमंत्री मेरे खिलाफ कोई एक्शन लें। लेकिन सीएम मुझपर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। वहीं विधायक ने खुद को नेता होने के साथ ही अभिनेता भी बताया।
गोपाल मंडल ने डांस के बाद दी सफाई
विधायक गोपाल मंडल ने होली के मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में भद्दा डांस किया और उसके बाद सफाई दी। जेडीयू विधायक ने कहा कि हमें वायरल करने वालों सुन लो, हम सबको चुम्मा लेते हैं। आज इसको तो कल उसको चुम्मा देते हैं। बच्चियों को आगे बढ़ाते हैं जितना वायरल करना करते रहो।
यह भी पढ़ें: मशहूर फुटबॉलर माराडोना की मेडिकल टीम पर हत्या का मुकदमा दर्ज, जानें क्या है मामला?
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines