हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

JDU विधायक चेतन आनंद कौन हैं? जिनके विरोध में पटना एम्स के डॉक्टरों ने की हड़ताल

विज्ञापन

JDU MLA chetan anand controversy: जेडीयू विधायक चेतन आनंद और उनके गार्ड की मारपीट के बाद पटना एम्स के डॉक्टर आज हड़ताल पर चले गए। डॉक्टर बुधवार देर रात शिवहर विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी द्वारा एक डॉक्टर के साथ की गई मारपीट को लेकर नाराज हैं और माफी की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने कैंपस में मार्च करते हुए विधायक तुम माफी मांगो और वी वांट जस्टिस के नारे लगाएं। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं शिवहर विधायक चेतन आनंद?

विधायक चेतन आनंद पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन सिंह के बेटे हैं। चेतन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जीतनराम मांझी की पार्टी हम से की। मांझी ने आनंद को हम की छात्र शाखा का अध्यक्ष बनाया। 2020 विधानसभा चुनाव में वे आरजेडी के टिकट पर शिवहर से चुनाव लड़े और विधायक बने। चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन को गोपालगंज के जिला मजिस्ट्रेट जी. कृष्णैया की हत्या के लिए उकसाने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा मिली थी।

आनंद मोहन सिंह स्वतंत्रता सेनानी राम बहादुर सिंह के पोते हैं। आनंद मोहन ने जेपी की संपूर्ण क्रांति से राजनीति में प्रवेश किया। इससे कारण उन्होंने 1974 में कॉलेज छोड़ दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः बिहार में चुनाव आयोग ने जारी की नई वोटर लिस्ट, 65 लाख लोगों के नाम कटे, किशनगंज में 1.45 लाख वोटर्स हटे

आइये जानते हैं पूरा विवाद

डॉक्टरों ने बताया कि शिवहर विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह और उनके सशस्त्र गार्ड जबरन हॉस्पिटल में घुसे और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी और हॉस्पिटल में बंदूक लहराई। हॉस्पिटल के गार्ड को हथियार के बट से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।

विज्ञापन

उधर घटना के बाद विधायक चेतन आनंद ने भी पटना के फुलवारी शरीफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चेतन आनंद बुधवार की रात अपने समर्थकों के साथ किसी मरीज को देखने के लिए पटना एम्स पहुंचे थे। इस दौरान एम्स में तैनात गार्ड ने उनके साथ मारपीट की।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सिर्फ 3 महीने में बनाए जाएंगे 3.7 लाख नए राशन कार्ड, इतने लाभार्थी जुड़े

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola