---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar: JDU को लगा बड़ा झटका, विधायक बीमा भारती ने दिया इस्तीफा

Bihar JDU MLA Bima Bharti Resign: जेडीयू विधायक बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बड़ा झटका लग गया है। बीमा भारतीय रूपौली से विधायक हैं और दो बार मंत्री रह चुकी हैं।

---विज्ञापन---

Bihar JDU MLA Bima Bharti Resign: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बड़ा झटका लग गया है। विधायक बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया है। बीमा भारती के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) जॉइन करने की चर्चा है।

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में ये बड़ी टूट है। बता दें कि बीमा भारती पिछले कुछ समय से बगावती तेवर दिखा रही थीं। उनके आरजेडी के साथ संपर्क होने की भी चर्चा तेज थी। आखिरकार उन्होंने इस्तीफा देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।

---विज्ञापन---

दो पूर्व विधायकों ने भी दिया इस्तीफा 

बीमा भारती के साथ ही दरभंगा के दो पूर्व विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। जिन दो पूर्व विधायकों ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की है, उसमें जाले के पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद और केवटी से पूर्व विधायक डॉ. फराज फातिमा शामिल हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से जेडीयू विधायक बीमा भारती चर्चा में हैं। वह फ्लोर टेस्ट के बाद विधानसभा गईं थीं। इसके साथ ही उनके पति और बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्होंने थाने में जमकर बवाल काटा।

---विज्ञापन---

अपनी ही सरकार के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा

बीमा भारती रूपौली से जदयू विधायक हैं। वह दो बार मंत्री भी रह चुकी हैं। उनके पति अवधेश मंडल और उनके बेटे को हाथीदह और मोकामा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजेंद्र सेतु से गिरफ्तार किया था। जिन पर अवैध हथियार रखने का आरोप था। इसके बाद बीमा भारती ने थाने में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। बीमा भारती का कहना था कि उनके पास लाइसेंसी हथियार थे। पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है।

ये भी पढ़ें: JDU MLA बीमा भारती ने पति-बेटे की गिरफ्तारी पर काटा बवाल, बोलीं- सरकार बन गई तो क्या किसी को भी अंदर कर देंगे

---विज्ञापन---

बीमा भारती के पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से पहले ही पप्पू यादव इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। ऐसे में इंडिया महागठबंधन के सामने चुनौती खड़ी हो जाएगी।

First published on: Mar 23, 2024 09:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola