JDU MLA बीमा भारती ने पति-बेटे की गिरफ्तारी पर काटा बवाल, बोलीं- सरकार बन गई तो क्या किसी को भी अंदर कर देंगे

JDU MLA Bima Bharti Husband Son Arrested: बीमा भारती के पति और बेटे पर अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है।

Bima Bharti Bihar Purnea RJD Candidate

Bima Bharti Bihar Purnea RJD Candidate

अमिताभ ओझा, पटना:

विज्ञापन

JDU MLA Bima Bharti Husband Son Arrested: बिहार में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को फ्लोर टेस्ट में भले ही नीतीश कुमार पास हो गए हों, लेकिन उनके कई विधायक आरोपों से घिर गए हैं। जेडीयू विधायक बीमा भारती चर्चा में हैं। वह फ्लोर टेस्ट के बाद विधानसभा पहुंचीं। इससे पहले उनके अपहरण को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी गई। अब उनके पति और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बीमा भारती के पति और बेटे पर अवैध हथियार रखने का आरोप

जानकारी के अनुसार, रुपौली से जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे को हाथीदह और मोकामा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजेंद्र सेतु से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बीमा भारती के पति और बेटे पर अवैध हथियार था। इसी वजह से उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध हथियार रखने के मामले में कुल 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन

सभी हथियार लाइसेंसी हैं- बीमा भारती

हालांकि बीमा भारती का कहना है कि उनके सभी हथियार लाइसेंसी हैं। बीमा भारती ने इसे लेकर थाने में भी बवाल मचाया। उन्होंने कहा कि सरकार बन गई तो क्या किसी को भी अंदर कर देंगे। बीमा भारती के नाम से उनके पास हथियार का लाइसेंस हैं। साथ ही दूसरे हथियार का भी लाइसेंस है, जो उनकी बेटी के नाम से है।

अवधेश मंडल ने प्रशासन पर लगाए आरोप 

बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हमें फ्लोर टेस्ट में जाने में देरी हो गई थी, इसी वजह से बेटे समेत हमारे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन

जदयू के बड़े नेताओं के संपर्क में थी

पति और बेटे से मिलने पहुंचीं बीमा भारती ने प्रशासन पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने थाने में हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि कल से ही मैं अपने पति और बेटे को ढूंढ़ रही थी। मुझे पता चला है कि उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसमें हमारा कोई दोष नहीं है। बीमा भारती ने आगे अपनी सफाई में कहा कि मैं पटना जा ही रही थी और जदयू के बड़े नेताओं के संपर्क में थी।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय ने फ्लोर टेस्ट को लेकर हाईअलर्ट जारी किया गया था। जब पुलिस वाहन को चेक कर रही थी तो इसी दौरान उसे वहां उन्हें हथियार दिखा। इसलिए पूछताछ करने के लिए थाने लाया गया। अब अवैध हथियार के आरोप में उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

अपहरण की शिकायत

आपको बता दें कि जेडीयू नेता सुधांशु शेखर ने जेडीयू विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की शिकायत पटना थाने में दर्ज कराई थी। बीमा भारती पर आरजेडी के साथ सांठगांठ के भी आरोप हैं। कहा जा रहा था कि वे फ्लोर टेस्ट में इसी वजह से देरी से पहुंची थीं। सुधांशु शेखर ने महागठबंधन की ओर से 10 करोड़ रुपये का ऑफर मिलने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ