JDU leader Neeraj Kumar Targeted BJP: विधानसभा चुनाव राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे अन्य राज्यों में है, लेकिन राजनीति पारा बिहार में चढ़ा हुआ है। कभी, नीतीश कुमार के एक बार फिर एनडीए में शामिल होने की खबर आ जाती है, तो कभी जदयू के बड़े नेताओं को पार्टी छोड़ने की सूचना आ जाती है। वहीं, जदयू और बीजेपी के नेताओं के बीच भी बराबर तीखे हमले हो रहे हैं। दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। इसी बीच जदयू के कद्दावर नेता नीरज कुमार ने महात्मा गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
नीरज कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना
जदयू नेता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नाथूराम गोडसे की पत्रिका ‘अग्रणी’ का हवाला देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘आगाज आपने किया अंजाम तक हम ले जाएंगे, फैसला आप करें, हिम्मत है तो नकारो।”
उन्होंने आगे लिखा, ”सावरकर (अंग्रेज से माफी मांगने वाला) ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, राजगोपालाचारी, पंडित नेहरू आदि को रावण बताया था” इस आरोप के लिए नीरज कुमार ने नाथूराम गोडसे द्वारा संपादित पत्रिका अग्रणी का हवाला दिया।
नीतीश कुमार ने की थी भाजपा नेताओं की तारीफ
हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि हम जहां भी रहें आप लोगों के साथ रिश्ता बना रहेगा। कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी थीं।
यह भी पढ़ेंः वो मुझ पर गंदी नजर रखते, साथ सोने का दबाव बनाते, 18 साल की लड़की ने पुलिस को बताई पिता की शर्मनाक हरकतें
भाजपा नेताओं की तारीफ करने के बाद नीतीश कुमार को एक बार फिर पलटी मारने की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, अब जिस तरह से नीरज कुमार ने BJP पर हमला बोला है, उससे लग रहा है कि भाजपा और जदयू के बीच मामला फीट नहीं है। हालांकि, राजनीति में ऐसा कहा जाता है कि नीतीश कुमार को समझना बेहद ही मुश्किल है।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
16 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines