JDU Lalan Singh Counter Attack On Amit Shah Bihar Visit(सौरव कुमार) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए लालू-नीतीश पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री के बयान के बाद अब जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह, बिहार में एक बार नहीं बल्कि कई बार आएं, हम उनका स्वागत करते हैं, लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि जो भी उनके भाषण की स्क्रिप्ट लिखे, जरा ठीक से लिखे क्योंकि यह तभी सही मानी जाएगी जब इसमें सभी तथ्य सही होंगे।
जातीय जनगणना पर ललन सिंह
वहीं जातीय गणना पर ललन सिंह ने कहा कि जब जेडीयू का प्रतिनिधिमंडल आपसे मिलने गया था तो आपने पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की बात को जायज ठहराया था, लेकिन अब आप अपने बयान से मुकर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि तुम्हारा चरित्र ही दोहरा है क्योंकि जाति जनगणना के खिलाफ आप कोर्ट पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- अमित शाह के पिछड़ा विरोधी बताए जाने पर भड़के तेजस्वी यादव, पूछे 5 अहम सवाल
‘शाह को महिला सशक्तिकरण की समझ नहीं’
ललन सिंह ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको महिला सशक्तिकरण का सही मतलब नहीं पता, इसके लिए उन्हें नीतीश कुमार से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमित शाह का कहना है कि वह महिला आरक्षण बिल लेकर आए, आप कौन सा बिल लेकर आए, खोदा पहाड़ निकली चुहिया।
बिहार की जनता समझदार
ललन सिंह ने कहा कि बिहार की जनता समझदार है, सब जानते हैं कि आपका चरित्र क्या है और आप कितने बड़े वाले जुमलेबाज हैं। उन्होंने आगे कहा कि साल 2010 में नीतीश कुमार अकेले सरकार बना सकते थे, लेकिन नीतीश जी ने आपको अपने कंधों पर उठा लिया, बावजूद इसके आपने हमें कमजोर करने का काम किया है। ललन सिंह ने आगे कहा कि बिहार की जनता 2014 में आपके जाल में फंस गयी थी, लेकिन अब फंसने वाली नहीं है, जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देने का मन बना लिया है।
संबंधित खबरें
PM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
6 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
7 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
7 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
8 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines