अमिताभ ओझा, पटना: वक्फ बिल को समर्थन देने के बाद जदयू के कई अल्पसंख्यक नेता नाराज है। पार्टी के बड़े नेता जहां अपना विरोध जता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी में इस्तीफा का दौर भी शुरू हो गया है। पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे अल्पसंख्यक नेता इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं विपक्ष भी जेडीयू पर काम्युनल होने का आरोप लगा रही है। पटना में पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर तंज किसे जा रहे हैं।
अल्पसंख्यक नेताओं की नाराजगी
वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद से ही जेडीयू के अल्पसंख्यक नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। जदयू के अल्पसंख्यक नेता और ढाका विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मो कासिम अंसारी ने अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजे पत्र में कासिम अंसारी ने इस्तीफा दिया है। डॉ कासिम अंसारी के बाद जमुई अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मो शाहनवाज मलिक ने भी इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें- नीतीश की मानसिक हालत सही नहीं…पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने CM की सेहत पर तोड़ी चुप्पी
मोहम्मद तबरेज ने सौंपा इस्तीफा
मोहम्मद शाहनवाज ने कहा नीतीश कुमार ने हम मुसलमानों का दिल तोड़ा है, इसलिए उन्हें और JDU को अलविदा कह रहे हैं। इसके बाद जेडीयू अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मोहम्मद तबरेज सिद्दकी अलीग ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अपना इस्तीफा भेजा है। इस्तीफे का कारण वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के समर्थन को बताया गया है।
अफजल अब्बास ने जताया विरोध
इससे पहले पार्टी के विधायक गुलाम गौस और बड़े अल्पसंख्यक चेहरे गुलाम रसूल बलियावी भी विरोध जता चुके हैं। जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सभी नंगे हो गए। बलियावी ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि कल तक जो सेक्युलर थे आज काम्युनल हो गए। इसके अलावा बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और जेडीयू नेता सैयद अफजल अब्बास ने भी इस बिल को लेकर नाराजगी जाहिर की है। अफजल अब्बास ने कहा की उनकी पार्टी के सिर्फ तीन सुझावों को शामिल किया गया, जबकि 14 सुझाव दिए गए थे। यह जल्दबाजी में लाया गया बिल है।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार को तीसरा झटका, इस नेता ने JDU से दिया इस्तीफा
फर्जी इस्तीफे- राजीव रंजन
पार्टी नेताओं के इस बयान के बाद जदयू के अंदर खलबली मची हुई है। हालांकि पार्टी की तरफ से प्रवक्ताओं ने गुलाम रसूल बलियावी के बयान पर सफाई दी है। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन इन इस्तीफे को फर्जी बताते हैं। उनका कहना है की जो लोग इस्तीफा दे रहे हैं वो संगठन के किसी पद पर नहीं हैं। उन्हें संगठन में कोई जानता तक नहीं है। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और सब पूरी एकता के साथ पार्टी के साथ है।
RJD ने साधा निशाना
उधर जेडीयू नेताओं के बयान पर आरजेडी ने बड़ा बयान दिया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू ने जिस तरह से वक्फ बिल पर समर्थन दिया, उससे सभी हैरान हैं। इससे साफ हो गया कि जेडीयू बीजेपी के एक प्रकोष्ठ की तरह काम कर रहा है। जल्द ही जेडीयू का बीजेपी में विलय हो जायेगा। मृत्युंजय तिवारी ने कहा की जेडीयू के नेता अब हमारी पार्टी के सम्पर्क में हैं।
यह भी पढ़ें- गिरगिट रंग बदलता है…RJD के नए पोस्टर में नीतीश पर बड़ा तंज; वक्फ बिल पर बिहार में सियासत गर्म
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
12 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines