जमुई में लड़की से बदसलूकी के मामले में पकड़े गए 3 नाबालिग लड़के, 2 अन्य की तलाश जारी
Jamui Viral Video: जुमई के एक वायरल वीडियो में देखा गया कि अपने साथी के साथ घूमने गई थी 10वीं की छात्रा से रास्ते में कुछ युवकों ने बदसलूकी की. ये मामला काफी तूल पकड़ा और पुलिस ने केस के 3 आरोपियों को धर दबोचा.
जमुई केस को लेकर जानकारी देते हुए एसपी विश्वजीत दयाल (Photo-X and ANI)
विज्ञापन
Jamui Minor Girl Harassment: बिहार के जमुई जिले में पुलिस ने एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है. ये कदम तब उठाया गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक टीनएज लड़के के साथ मारपीट और उसकी नाबालिग दोस्त के साथ छेड़छाड़ होती दिख रही थी. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अधिकारी इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं.
आरोपियों की धर पकड़ जारी
जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि वीडियो से पहचान होने के बाद 3 नाबालिगों को पकड़ा गया है. पुलिस ने 2 अन्य संदिग्धों की भी पहचान की है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. एसपी ने कहा कि लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखे मुख्य आरोपी की भी पहचान कर ली गई है. पुलिस की स्पेशल टीमें उसकी तलाश कर रही हैं, जबकि जांचकर्ता और सुराग पाने के लिए अवेलेबल वीडियो फुटेज की जांच कर रहे हैं.
विज्ञापन
#WATCH | Jamui, Bihar: On a viral video from Jamui showing a boy being assaulted and a girl being groped, SP Vishwajeet Dayal says, "An FIR has been registered regarding the incident of molestation and indecent behavior by anti-social elements shown in the video, and a SIT has… pic.twitter.com/1JGCjWji5M
SIT की कमान जमुई के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) संभाल रहे हैं. पुलिस ने कहा कि जांच जारी रहेगी और सबूतों की जांच और पहले से हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में 10वीं कक्षा के 2 छात्र शामिल थे, जिन्हें कथित तौर पर एक ग्रुप ने सड़क पर रोका और परेशान किया. वीडियो में कथित तौर पर लड़की के साथ गलत बर्ताव और लड़के के साथ मारपीट होती दिख रही है.
बिहार : जमुई में स्कूटी से जा रहे लड़के-लड़की से हुई बदसलूकी
◆ नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया, इसके बाद उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने ये भी कहा है कि जो लोग कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या जमुई की बदनामी करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी वायरल फुटेज पर अपना रिएक्शन दिया. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने इस घटना को परेशान करने वाला बताया और सार्वजनिक जगहों पर नाबालिगों की सुरक्षा पर सवाल उठाए. राहुल ने मांग की कि घटना में शामिल हर शख्स की पहचान की जाए और बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों, जैसे POCSO एक्ट के तहत उन पर मुकदमा चलाया जाए. उन्होंने ये भी सवाल किया कि आरोपियों को पहले गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया और बिहार प्रशासन से जवाबदेही की मांग की.
The video from Jamui, Bihar is deeply disturbing.
Two Class 10 students were stopped on a road. Harassed. Humiliated. Molested. A young girl, hands folded, begged to be let go while goons groped her and dragged her away.
Who gave these men the right to behave like this? This is…