दोस्त संग घूमने गई थी 10वीं की छात्रा, रास्ते में युवकों ने की बदसलूकी; VIDEO वायरल होने पर हरकत में पुलिस

बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है और पुलिस से मामले में एक्शन लेने की अपील की गयी है. घटना उस समय की है, जब लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने निकली थी.

Bihar Couple | Assault Video | Jamui Police

वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की गयी है. Credit- X(PinkiePragya)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के और लड़की से बदसलूकी होती दिख रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि रात के समय कुछ लोगों ने दोनों को रोका और उनके साथ बदसलूकी की. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के जमुई का है. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके बिहार पुलिस और जमुई पुलिस को टैग किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया आई है. मांग की गई है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. यूजर्स ने इसे ‘मॉरल पुलिसिंग’ बताया है. हालांकि अभी वीडियो, घटना और घटना में शामिल लोगों की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन बीच सड़क हुई इस घटना की आलोचना खूब हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी लड़की

मिली जानकारी के अनुसार, कोचिंग के बाद लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गयी थी, लेकिन रास्ते में कुछ लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि रात के समय लड़कों का एक ग्रुप लड़के और लड़की को घेरे हुए दिखाई दे रहा है. वे लड़के और लड़की से बदसलूकी करते दिख रहे हैं. जब दोनों वहां से भागने की कोशिश करते हैं तो उन्हें पीछे से पकड़ लिया जाता है. इसके बाद एक शख्स उस लड़की को उठाकर ले जाते हुए दिख रहा है. लड़की लगातार चिल्ला रही है और छोड़ने की अपील कर रही है. लेकिन उन लड़कों पर कोई असर नहीं पड़ता है. सड़क पर कई गाड़ियां आते जाते दिख रही हैं, लेकिन कोई भी मदद करने की कोशिश नहीं करता.

विज्ञापन

जमुई पुलिस को मिले जांच करने के आदेश

वायरल वीडियो में शामिल लोगों की पहचान, बदसलूकी का कारण या घटना के सटीक स्थान के बारे में पुष्टि नहीं की गई है. वहीं बिहार पुलिस ने जमुई पुलिस से वीडियो की जांच करने को कहा है. बिहार पुलिस ने X पर वायरल फुटेज पर प्रतिक्रिया देते हुए जमुई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि @JamuiPolice कृपया सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे आगे भेजें. वहीं प्रतिक्रिया में पुष्टि की गई है कि फुटेज को राज्य पुलिस के संज्ञान में लाया गया है. लेकिन साबित नहीं हुआ है कि घटना जमुई में ही घटी है. अभी तक इस बात की भी पुष्टि भी नहीं हुई है कि पुलिस में मामला दर्ज किया है या नहीं, वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं या उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है? वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ