Train Delay Today: रेलवे यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व रेलवे के जमालपुर जंक्शन पर ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार को भी तेजस राजधानी और अमरनाथ एक्सप्रेस जैसी बड़ी ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे स्टेशन पर दिनभर अफरातफरी का माहौल बना रहा. वीआईपी मानी जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब दो घंटे लेट जमालपुर पहुंची. इसके अलावा लंबी दूरी की अमरनाथ एक्सप्रेस तो पूरे छह घंटे की देरी से आई, जबकि गरीब रथ एक्सप्रेस भी तीन घंटे लेट रही. ब्रह्मपुत्र मेल की अप और डाउन दोनों गाड़ियां भी अपने समय से पीछे चल रही थीं. मुख्य ट्रेनों के इस तरह अनिश्चित समय पर चलने से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई.
दर्जनों अन्य ट्रेनें भी लेट
ट्रेनों के घंटों लेट होने के कारण स्टेशन पर इंतजार कर रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी गर्मी और उमस में काफी तकलीफ झेलनी पड़ी. कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट गईं, तो कई लोगों के जरूरी काम और अपॉइंटमेंट भी रद्द हो गए. प्रीमियम ट्रेनों के अलावा भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी, विक्रमशिला एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, सूरत एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों समेत दर्जनों अन्य गाड़ियां भी 10 से 30 मिनट तक लेट रहीं. ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ने से यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए दिनभर परेशान होते रहे.
प्रशासन से जल्द सुधार करने की मांग
ट्रेनों की सही स्थिति जानने के लिए जमालपुर स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं. यात्री बार-बार डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और रेलवे इंक्वायरी ऐप पर अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करते दिखे. बार-बार बदलती टाइमिंग की वजह से स्टेशन पर दिनभर गहमागहमी बनी रही. बदहाल रेल परिचालन और यात्रियों की बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों ने प्रशासन से जल्द सुधार करने की मांग की है.
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
15 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines