बिहार के प्रशासनिक सुधार मॉडल से रूबरू हुए भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी, पटना में हुई बैठक

भारतीय विदेश सेवा के चार अधिकारियों ने अपने MCTP-II प्रशिक्षण के तहत पटना स्थित बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन का दौरा किया और जानकारी ली। उन्होंने राज्य में लागू प्रशासनिक सुधार कार्यक्रमों की सराहना की।

Patna_b97add
विज्ञापन

भारतीय विदेश सेवा के चार पदाधिकारियों की एक टीम ने अपने मध्य-सेवाकालीन प्रशिक्षण चरण-II (MCTP-II) कार्यक्रम के अंतर्गत 25 अप्रैल को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा राज्य में लागू किए जा रहे प्रशासनिक सुधार कार्यक्रमों की जानकारी एकत्रित करना था।

कौन-कौन से अधिकारी थे शामिल?

इस टीम में अमित कुमार मिश्रा (बैच 2004) – निदेशक, विदेश मंत्रालय (MEA), संदीप कुमार (बैच 2009) – उप प्रमुख, ई/आई दोहा मिशन, डॉ. सुशील कुमार (बैच 2009) – काउंसल जनरल, सीजीआई मेलबर्न, मनोज बिहारी वर्मा (बैच 2009) – राजदूत, ई/आई मोनरोविया शामिल हुए।

Advertisment

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा पटना में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र एवं अपर मिशन निदेशक डॉ. प्रतिमा ने अधिकारियों को मिशन की ओर से संचालित प्रमुख प्रशासनिक सुधार कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

किन विषयों पर हुई चर्चा?

बैठक में निम्नलिखित कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली और “जिज्ञासा एवं समाधान” कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली और उसका प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन

अधिकारियों ने इन सुधार कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में सोसाइटी की भूमिका की प्रशंसा की और विशेष रूप से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम को एक अद्वितीय और अनुकरणीय अधिनियम बताया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ