19 क्रिकेटरों की विभिन्न पदों पर नियुक्ति, सीएम सम्राट ने बांटे अप्वाइंटमेंट लेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार अब बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बन गए हैं. आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी को नियुक्ति पत्र बांटे. पटना से सौरव कुमार के इनपुट के साथ.

SMARAT.jpg
विज्ञापन

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 19 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया है. इसमें इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी आकाशदीप और मुकेश कुमार भी शामिल हैं. भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार को राज्य सरकार ने डीएसपी के पद पर नियुक्त किया है. वह आज से बिहार सरकार के डीएसपी कहे जाएंगे. मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और उन्हें सम्मानित भी किया गया.

कई खेलों में राष्ट्रीय स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आज नियुक्ति पत्र दिया गया, जिन्हें विभिन्न विभागों में पद स्थापित किया गया है.

Advertisment

इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और जो भी खिलाड़ी राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगे उन्हें सरकार नियुक्त करेगी.

वहीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि पटना में मोइनुल हक स्टेडियम तैयार हो रहा है. हम लोगों ने बीसीसीआई को दिया है और मोइनुल हक स्टेडियम अद्भुत स्टेडियम बनने जा रहा है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है और खेलों के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक तीन विश्व कप प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हो चुका है और हर बार भारतीय टीम विजेता रही है. उन्होंने कहा कि पहले बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों के आयोजन को लेकर संदेह जताया जाता था, क्योंकि पटना का मोइनुल हक स्टेडियम बदहाल स्थिति में था. हालांकि, राज्य सरकार इस स्टेडियम का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्निर्माण करा रही है. सम्राट चौधरी ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार आईपीएल मैचों की मेजबानी करने वाला राज्य भी बनेगा.

विज्ञापन

19 खिलाड़ियों को मिली नियुक्ति

‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत बिहार सरकार ने 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया गया. वहीं, एथलीट पीयूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा पांच पैरा खिलाड़ियों समेत विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी उनकी उपलब्धियों के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ