India Alliance Party Meeting : देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता चली गई और मध्य प्रदेश में भी जादू नहीं चला है, जबकि तेलंगाना में पार्टी अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है। अब सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई हैं। दिल्ली में मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक होने वाली है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है।
इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि गठबंधन के किसी नेता के पास पीएम नरेंद्र मोदी को रोकने की हिम्मत नहीं है। अगर किसी में हिम्मत है तो वह कोशिश कर ले। उन्होंने नीतीश कुमार को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो बिहार के सीएम या राजद के कोई भी नेता वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ ले।
यह भी पढ़ें : Nitish Kumar के समर्थन में क्या बोलीं Dimple Yadav?
सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए नेता बैठक में होने जा रहे शामिल : गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्षी दल के नेता सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए शामिल होते हैं। ये नेता अपने गुनाह को छिपाने के लिए गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं सीएम नीतीश कुमार को चुनौती दे रहा हूं कि अगर हिम्मत है तो वाराणसी जाकर लोकसभा चुनाव लड़ ले। किसी नेता में हिम्मत नहीं है।
दिल्ली में कल होगी इंडिया गठबंधन की बैठक
आपको बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मंगलवार को बैठक होगी। इसे लेकर विपक्षी दलों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन होगा। साथ ही केंद्र की सत्ता से मोदी सरकार को हटाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines