Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। इस बीच बिहार में इंडिया महागठबंधन को बड़ी संजीवनी मिली है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। आरजेडी ने तीन सीट देने का ऐलान किया है।
महागठबंधन में मुकेश सहनी को जगह मिल गई है। राजद और मुकेश सहनी की वीआईपी के बीच समझौते का औपचारिक ऐलान हो गया। दोनों पार्टियों के बीच तीन सीटों पर सहमति बनी है। राजद ने वीआईपी को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी लोकसभा सीट देने का फैसला लिया है। हालांकि, तीन में से एक सीट पर राजद का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। इसे लेकर तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग की घोषणा की।
यह भी पढ़ें : गोंडा सीट पर बृजभूषण सिंह ने खोला था भाजपा का खाता, इस बार होगा दिलचस्प मुकाबला
राजद ने अपने कोटे से दीं तीन सीटें
मुकेश सहनी ने पहले बीजेपी के साथ समझौता करने का प्रयास किया था, लेकिन वहां उनकी दाल नहीं गली। इसके बाद मुकेश सहनी, लालू यादव और तेजस्वी यादव के संपर्क में आ गए। इंडिया गठबंधन के तहत आरजेडी और वीआईपी के बीच सीट शेयरिंग पर समझौता हुआ। राजद ने वीआईपी को तीन सीटें दीं, लेकिन एक भी सीट मुकेश सहनी की पसंद की नहीं है। वीआईपी के खाते में मोतिहारी सीट आई है, लेकिन उस सीट पर राजद की पसंद का उम्मीदवार उतरेगा।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के गुजरात में क्यों टूटी बीजेपी? समझें 5 पॉइंट में सबकुछ
2019 में भी महागठबंधन का हिस्सा था VIP
आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा था। उस समय भी पार्टी को तीन सीटें मिली थीं। मुकेश सहनी खुद खगड़िया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे और हार गए थे। हालांकि, इस बार सीपीएम के कोटे में यह सीट चली गई है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines