Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव में पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं। इस बीच पीएम मोदी के गुजरात में बीजेपी टूटती नजर आ रही है। 5 पॉइंट में समझें सबकुछ।
गुजरात बीजेपी में बगवात के सुर नजर आ रहे हैं। इसके पीछे की वजह उम्मीदवारों को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी है। इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता खामोश हैं। भाजपा ने वडोदरा सीट पर अपना उम्मीदवार बदला है। इस सीट से 33 साल के डॉ. हेमांग जोशी चुनाव लड़ेंगे। वहीं, भीखाजी ठाकोर ने साबरकांठा से बीजेपी का टिकट लौटा दिया है। इसके बाद पार्टी ने पूर्व कांग्रेस विधायक महेंद्र की पत्नी शोभना बरैया को उम्मीदवार बनाया है। इसे लेकर भाजपा में विरोध हो रहा है। केंद्रीय मंत्री और राजकोट से भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रुपाला ने राजपूतों से तीन बार माफी मांगी। उनकी वजह से बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल को भी माफी मांगनी पड़ी। वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.