Tej Pratap Yadav vs Anushka Yadav: बिहार की जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अनुष्का यादव को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुष्का ने बीते दिन 8 फरवरी को बेटी को जन्म दिया है, जिसका कनेक्शन तेज प्रताप यादव से जोड़ा जा रहा है, लेकिन तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर फैली चर्चाओं पर आपत्ति जताई है और उन्हें अफवाह बताया है। बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: लालू परिवार को तेज प्रताप और अनुष्का का रिश्ता कबूल क्यों नहीं? 3 थ्योरी आईं सामने
बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया
तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले में सफाई पेश की है। उनका कहना है कि अनुष्का यादव और उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। कुछ लोग बदनाम करने के लिए साजिशें रची रहे हैं, लेकिन वे उनके चक्कर में फंसने वाले नहीं हैं। छवि खराब करने की कोशिश की जा रही हैं, लेकिन विरोधियों के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। तेज प्रताप ने मुकेश रोशन और अन्य लोगों पर ‘जयचंद’ कहते हुए साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।
तेज प्रताप अब कोर्ट जाएंगे और सुरक्षा मांगेंगे
तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वे कोर्ट जाएंगे और सुरक्षा की मांग करेंगे। जरूरत पड़ी तो वे मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगे। विरोधियों की साजिशों से डिप्रेशन हो रहा है। डिप्रेशन का मरीज बनाने की कोशिश चल रही है, लेकिन ऐसा होने नहीं दूंगा। सोशल मीडिया पर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे बेबुनियाद और झूठी हैं। अनुष्का यादव के बच्चे का बाप होने की खबरें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं, इसलिए अब कानूनी कार्रवाई करूंगा।
यह भी पढ़ें: लोग पूछ रहे कौन हैं अनुष्का यादव?, तेज प्रताप की पोस्ट ने मचाई हलचल
तेज प्रताप ने 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
तेज प्रताप यादव का कहना है कि महुआ से RJD के पूर्व विधायक मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह और सुनील सिंह मिले हुए हैं। मेरी हत्या करने या कराने की साजिश रच रहे हैं, इसलिए मुझे जान का खतरा महसूस हो रहा है। बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से अनुरोध है कि वे मामले में सहयोग करें और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। बता दें कि तेज प्रताप यादव पिछले साल एक पोस्ट लिखकर अनुष्का यादव को लेकर सुर्खियों में आए थे।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines