---विज्ञापन---

बिहार

पति को नशा करने से किया मना…तो प्रेगनेंट वाइफ पर 3 बार चाकू से किया हमला

Husband stabbed pregnant woman in Hajipur : बिहार से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां पर आपसी विवाद में पति ने अपनी प्रेगनेंट पत्नी पर तीन बार चाकू से हमला किया, बताया गया है कि महिला का पति नशे का आदी था।

Husband stabbed pregnant woman in Hajipur(अभिषेक कुमार): बिहार के हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद घायल कर दिया। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि महिला का पति नशे का आदी था, जिसकी वजह से दोनों के बीच आए दिन नोक-झोक होती रहती थी।

---विज्ञापन---

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार में किराए के मकान में रह रहे दंपती मो. हसबुल एवं चांदनी खातुन के बीच नशापान करने से मना करने पर विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान पति ने चाकू से अपनी पत्नी पर तीन-चार बार हमला कर दिया, गंभीर रूप से जख्मी चांदनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- 8 साल के बच्चे ने जान देकर बचाई दादा की जान, बिहार में पड़ोसी ने गला घोंट दीवार पर फेंका

---विज्ञापन---

परिवार से खराब सम्बन्ध

बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग में शादी एक साल पहले हुआ था। घटना के बाद से पति फरार है, हालांकि इस मामले में पुलिस को किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। बता दें कि महिला को किसने चाकू मारा है, इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिली है। महिला 5 महीने की प्रेग्नेंट है। लव मैरिज होने के कारण परिवार में भी पती-पत्नी के परिवार के साथ अच्छा संबंध नहीं था इसलिए परिवार से अलग किराए के मकान में पति-पत्नी दोनों साथ रहते थे। चांदनी खातून की पहली शादी महनार बजार में हुई थी, लेकिन महिला ने शादी के बाद घर से भाग कर अपने लवर के साथ शादी की।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2023 08:00 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola