8 साल के बच्चे ने जान देकर बचाई दादा की जान, बिहार में पड़ोसी ने गला घोंट दीवार पर फेंका

Araria 8 year old child Murder: मृत बच्चे की मां ने बताया कि उनके ससुर के साथ पड़ोसी मारपीट करने लगे, मारपीट के दौरान मेरे ससुर जी चिल्लाने लगे तो मैं और मेरा पुत्र दिलखुश दादा को बचाने गए। इसी दौरान पंकज बहरदार ने मेरे पुत्र का गला घोंटकर ईंट की बनी दीवार पर फेंक दिया।

Araria 8 year old child Murder, Bihar Crime, Araria Crime, Crime News, Child Murder, Hindi News, Bihar News, Araria News
विज्ञापन

अरूण कुमार, अररिया: बिहार के अररिया में आपसी विवाद के चलते एक बच्चे की गला घोंटकर हुई दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त हुई, जब शुक्रवार की देर शाम दादा को पड़ोसियों के झगड़े में अपनी मां के साथ बचाने गए पोते को उसके पड़ोसी ने गला घोंटकर ईंट की बनी दीवार पर फेंक दिया।

पड़ोसियों से झगड़े में मौत

यह घटना फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं 11 चैनपुर गांव की है, जहां शुक्रवार की देर शाम आपसी विवाद में एक 8 वर्षीय बच्चे का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद वार्ड 10 निवासी रिंकू देवी पति पिण्टेश बाहरदार एवं ससुर परशुराम बाहरदार के पड़ोसी परमानंद बाहरदार एवं उनके परिजनों के बीच हुआ।

विज्ञापन

Araria 8 year old child Murder

दादा को बचाने के लिए मां के साथ गया था

मृत बच्चे की मां रिंकू देवी ने बताया कि उनके ससुर परशुराम बहरदार के साथ परमानंद बहरदार, पंकज बहरदार एवं रीता देवी मिलकर मारपीट करने लगे, मारपीट के दौरान मेरे ससुर जी चिल्लाने लगे तो उनको चिल्लाते देख मैं और मेरा पुत्र दिलखुश दादा को बचाने गए। इसी दौरान पंकज बहरदार ने मेरे पुत्र का गला घोंटकर ईंट की बनी दीवार पर फेंक दिया, जिससे दिलखुश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश जारी

रिंकू देवी ने बताया कि घटना के समय मेरे पति मछली बेचने फुलकाहा हाट गए हुए थे, जब तक मेरे पति घर पहुंचते तब तक सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोग आनन-फानन में दिलखुश को डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुत्र दिलखुश को लेकर रात को ही फुलकाहा थाना ले गए, जहां पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए, जांच कर आज यानी शनिवार की सुबह उक्त बालक को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया। वहीं, पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ