हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रशांत किशोर ने 30 दिन में कैसे भेद दिया BJP का 35 साल पुराना बांकीपुर का किला?

2023 में बनी जनसुराज पार्टी ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिल पाई. लेकिन उस हार का प्रशांत किशोर ने ऐसा बदला लिया, जो अपने आप में ही एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है.

विज्ञापन
Credit: News24

जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर आज शानदार जीत दर्ज की. ये पार्टी और प्रशांत किशोर दोनों की ही पहली चुनावी जीत है. 2023 में बनी जनसुराज पार्टी ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिल पाई. लेकिन उस हार का प्रशांत किशोर ने ऐसा बदला लिया, जो अपने आप में ही एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है. पीके ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के परिवार से उसके 35 साल पुराने किले यानी बांकीपुरको छीन लिया.

यह भी पढ़ें : Video: बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत और BJP की करारी शिकस्त का जश्न, कार्यकर्ता मना रहे ‘होली’

बांकीपुर सीट क्यों है खास?

प्रशांत कुमार ने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से शिकस्त दी. तीसरे नंबर पर रहीं आरजेडी की रेखा कुमारी, जिन्हें 14,273 वोट ही मिल पाए. चुनाव में शानदार जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा- 30 साल का फांसला सिर्फ 30 दिनों में भर गया. आपको बता दें कि बांकीपुर सीट नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हो गई थी, जिसके बाद इसपर उपचुनाव हुए. नितिन नवीन ने बांकीपुर सीट पर लगातार 20 सालों तक राज किया. उनसे पहले 15 सालों तक ये उनके पिता ने संभाली थी. इस बार भी सभी यही मानकर चल रहे थे कि बीजेपी की एकतरफा जीत होगी, लेकिन प्रशांत किशोर ने सारी बाज़ी पलट दी.

विज्ञापन

कैसे मिली जीत?

प्रशांत किशोर ने 2025 के विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद प्लान-B तैयार किया. JSP ने बड़ी रैलियां करने की बजाय ज़मीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने का रास्ता चुना. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत किशोर BJP और RJD से करीब 2 महीने पहले ही बांकीपुर में प्रचार करने में जुट गए थे. पीके ने ना दिन देखा, ना ही रात. वो तंग गलियों में घूमे, चाय की चुस्की के साथ लोगों से चर्चा की, मोहल्लों में सभाओं को संबोधित किया, पैदल यात्राएं कीं और छोटे वार्ड लेवल प्रोग्राम में वोटर्स से मुलाकात की. सिर्फ प्रशांत किशोर ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी टीम ने उनका पूरा साथ दिया. प्रशांत किशोर ने बड़े-बड़े वादों की बजाय लोगों के रोजमर्रा से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियों पर फोकस किया, जैसे- जलभराव, टूटी सड़कें, ट्रैफिक आदि.

यह भी पढ़ें : प्रशांत किशोर कितनी संपत्ति के हैं मालिक? कोई कार नहीं… 8 केस भी हैं दर्ज, हलफनामे में दी जानकारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola