Honour Killing in Bihar: एक शख्स ने अपनी इज्जत बचाने के लिए पेपर कटर से अपनी ही बेटी की गर्दन काट दी। इतना ही नहीं, जब उसकी उखड़ती सांसें अटक गईं तो पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद उसने मरता देखने के लिए पास में बैठ गया। जब उसने दम तोड़ दिया तो उठकर चला गया और पड़ोसियों से बोला कि उसने बेटी को उसके किए की सजा दे दी। किसी अनहोनी की आशंका से पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस को खेत से लड़की की लाश मिली, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
यह भी पढ़ें:एयर इंडिया के खाने में ब्लेड मिला, पैसेंजरों ने खूब बवाल काटा, एयरलाइन को मांगनी पड़ी माफी
CCTV फुटेज से सुराग मिला, ट्रेस करके दबोचा हत्यारोपी
DCP गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने हत्याकांड की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे की घटना है। सोमवार शाम को आरोपी पिता को दबोच लिया गया। चांदपुर रोड के पास एक खेत में लड़की का शव मिला। उसकी गर्दन पर और पेट में गहरी चोटें थीं। FIR दर्ज करके इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह और धर्मेंद्र को हत्यारोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिन्होंने 24 घंटे के अंदर हत्यारोपी को पकड़ लिया। वह CCTV फुटेज में एक कैब में जाता दिखा। पड़ोसी ने उसकी शिनाख्त की और कैब को ट्रेस करके हत्यारोपी को पकड़ा।
यह भी पढ़ें:कुत्ते के काटने से टाइगर की मौत, डिप्रेशन में मालिक ने दम तोड़ा; पढ़ें दिल के रिश्ते की इमोशनल कहानी
हत्यारोपी बाप ने कबूला अपना गुनाह
DCP गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। हत्यारोपी ने बताया कि उसकी बेटी एक युवक से प्यार करती थी। दोनों एक ही उम्र के थे और एक ही मोहल्ले में रहते थे। लड़की 12वीं की छात्रा था। स्कूल आते-जाते समय दोनों की मुलाकात होती थी, लेकिन उनकी दोस्ती हत्यारोपी पिता को पसंद नहीं थी, क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति से थे। लड़की का परिवार नाई जाति से था, जबकि लड़का मल्लाह समुदाय से था। विरोध के बावजूद दोनों ने दोस्ती नहीं तोड़ी।
यह भी पढ़ें:एक अर्थी पर पति-पत्नी की लाशें; माता के जगराते में जा रहे थे, जानें कैसे बन गया जिंदगी का आखिरी सफर?
हत्यारोपी पिता ने बेटी को दिल्ली भेज दिया, ताकि वह लड़के से दूर रहे और समाज में परिवार की प्रतिष्ठा खराब न हो। लड़की के पिता का दिल्ली में बिजनेस था। 20 साल की लड़की अपने भाई के साथ उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रेम नगर में रहने लगी, लेकिन फोन पर शुभम के संपर्क में रही। भाई ने इस बारे में लड़की से बात की, लेकिन वह नहीं मानी तो उसने पिता को बताया। माता-पिता और भाई तीनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लड़के से मिलने और उससे बात करने की जिद करती रही, जबकि परिवार इसके खिलाफ था।
पेपर कटर से लड़की का गला काटा
DCP के अनुसार, हत्यारोपी पिता ने बताया कि लड़की ने अपने प्रेमी को छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। वह उससे शादी करने की बात पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी जब लड़के के फोन, ऑडियो-वीडियो मैसेज आते रहे तो उन्होंने बेटी को मारने का फैसला ले लिया। रविवार शाम को उन्होंने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कंझावला में एक सुनसान जगह की तलाश की। बेटी को अकेले में समझाने के लिए बुलाया, यह सोचकर कि वह अपना मन बदल लेगी, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उन्होनें पेपर कटर से उसका गला काट दिया। जैसे ही उसकी सांसें उखड़ने लगीं, उसने उसके पेट में और चीरे लगा दिए। फिर वह वहीं बैठ गया और उसे मरते हुए देखा। जब उसने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया और काफी खून बह गया तो वह उठा और वहां से चला गया।
यह भी पढ़ें:Video: दे थप्पड़…दे कंटाप…दे झापड़…प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
5 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines